उन्हें पंख दे दो


कला की जो खान है
देवी शक्ति जिनका नाम है
जो सहनशीलता की मूर्त बने
जब वक्त आएं अपने परिवार की तो वो दुनिया से भी लड़े 
जो जिंदगी को जीने का तरीका जानती है ∣
जो ज्यादा पैसा नहीं
सम्मानपूर्वक जीवन चाहती है
जिनके अपने कुछ सपने है ∣
जो खुले आसमां में उड़ान चाहती है ∣
उन्हें पंख दे दो
वो भी खुली हवा में सांस लेना चाहती है ∣

Comments