Skip to main content

जब सपने बड़े तो कीमत भी बड़ी अदा करनी पड़ती है,बताते है कलाम



जब सपने बड़े हो तो
उसके लिए बहुत कुछ
त्यागना पड़ता है।
जब हो सपना आसमां छू जाने का
तब न जाने कितने कांटों की चुभन को
सहना पड़ता है।
जब होता है तुम्हारा संघर्ष महान
तब तुम 
सफलता के शीर्ष पर चढ़ते हो।
ऐसे ही नहीं मिलती कामयाबी
इसके लिए तुम अपना बहुत 
कुछ अदा करते हो।

हर इंसान इस दुनिया में अनगिनत ख्वाबों को लेकर आता है। बड़े खुशनसीब होते है वो लोग जो अपने सपनों को पूरा कर पाते है।
किसी महान इंसान के जीवन को पढ़े तब समझ आता है कि कोई भी चीज यू ही नहीं पायी जाती है उसके लिए संघर्ष भी बड़ा करना पड़ता है।
कई बार टूट जाते हो तुम, उसके बावजूद तुम्हें आगे चलना पड़ता है। अक्सर किसी महान शख्सियत का जन्म ढेरों तूफानों के बीच में होता है।
जो अक्सर उसके लिए आसान हो ये जरूरी नहीं होता है।
हर इंसान का जीवन अनेक तरह की परेशानी से भरा हुआ होता है। उसके बीच वो अपना जीवन व्यापन करता है।
इस दुनिया में दो तरह के लोग होते है एक वो जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते है। दूसरे वो जो मेहनत के साथ उसे पाने के लिए जीवन में बहुत कुछ अदा करते है।

उन्हीं में से एक थे कलाम जिन्हें अपने जीवन विपरीत परिस्थितियों में भी वो कर दिखाया। जो जीवन की सामान्य परिस्थितियों में भी सम्भव न था।
लगातार असफलता के बावजूद भी वो सफलता को पाने के लिए आगे बढ़ते रहे जिसके चलते वो कलाम से 'मिसाईल मैन' कहलाएं।
परिवार में लगातार चार मौतें के बावजूद कलाम ने खुद को कहीं न कहीं बांधें रखा।
जिन्होंने अपने पिता की बातों को जैसे मील का पत्थर बना लिया।" कि उन्हीं के जीवन में आती है परेशानी जो उसे सहने की ताकत रखते है।"
जीवन में अक्सर परेशानी हमें कमजोर नहीं मजबूत बनाने आती है।


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..