Skip to main content

त्यौहार जैसे हमें याद दिलाता है







जिंदगी की व्यस्तता के बावजूद उसके अपने भी है जो उसके साथ रहना चाहते हैं ,उनके लिए भी उसे समय निकलना जरूरी है । 
जिंदगी में सिर्फ भागदौड़ ही नहीं करना, उसे दो पल जीना भी है । 
हर समय नहीं रहेगा ऐसा ही इसकी कद्र हमें बताता है ∣
कल की फ्रिक में क्यों आज को खराब करें इसका सबक हमें सिखाता है ∣
जिंदगी आज है कल नहीं होगी। उसे जी ले अपनो के साथ इसका महत्व हमें सिखाता है ∣
ये त्यौहार ही हमें बताता है कि जीवन में हर काम के अपने मायने हैं किसी एक काम के लिए बाकी सबको नजर अंदाज करना बिल्कुल सही नहीं है ∣
हमें उसके लिए भी समय निकलना जरूरी  है ∣

Comments