Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2021

दिन जाते देर नही लगती

  समय सदैव अपनी गति से चलता रहता है हमारे चाहने न चाहने पर, जिस पर किसी का भी जोर नहीं होता है ∣  ज़ो लगातार अपनी गति से चलता रहता हैं जिसे रोकने की  शक्ति किसी के पास नहीं  होती हैं ∣ क ई बार हमारी जिंदगी में ऐसा पल आता है ∣ जहा  पर हमें खुद के लिए ही वक्त नही होता है ∣ समय ऐसा बीतता है उस समय की हमारे पास उसे रोकने का साहस नहीं होता है ∣ तब  हमें मालूम चलती है उसकी अहमियत जिसके साथ चलना आसान नहीं होता, पर अगर इंसान चाहे तो कुछ  भी असम्भव नहीं होता ∣

वास्तविकता को देख कर चले तो ज्यादा बेहतर होगी जिंदगी

    सपने खुली आंखों से देखना ज्यादा अच्छा होता है सोते वक्त देखने से , क्योंकि खुली आंखों से देखा गया सपना हमें ये वास्तविकता बता ही देता है कि हमें उसे पाने के लिए मेहनत करनी होगी कोई भी चीज़ आसान नहीं होगी, हमारे चाहने न  चाहने पर जहां पर हमें हर चीज को पाने के लिए संघर्ष करना होगा, जहां पर हमारी कठिन परीक्षा होगी. जिंदगी में हमें क ई बार टूटकर जुड़ना होगा, क ई बार गिरकर हौसला रखना होगा ∣ ऐसा भी होगा क ई बार जिंदगी की परिस्थितियों से लड़ते लड़ते हार से चूके होगें हम फिर भी हमें लड़ते जाना होगा. हालातों को अपने अनुसार ढलान होगा, क ई बार बहुत दर्द भी हो सकता है तुम्हें चोटे से पर हर हाल में तुम्हें काम करना होगा ∣ जिंदगी की यही वास्तविकता है यहां तुम्हारा शत्रु तुम हो, दोस्त तुम हो, तुम्हारी जीत, हार तुम्हारे हौसले पर निर्भर है ∣ तुम्हारी ताकत और कमजोरी सिर्फ तुम हो, दूसरों पर दोष देने से बेहतर खुद को मजबूत बना ले तुम, अगर सपने को पाना चाहते हो, यहां आधियां आती जाती रहेगी, उसे तुम अपना हम सफर बना लो, अगर उठना चाहते हो आसमान में तो ढेरों चोटे सहने के लिए मजबूत कं...

जिंदगी हर मोड़ पर देती जैसे एक चुनौती

  जिंदगी अक्सर हमें  हर एक मोड़ पर जैसे चुनौती दे रही होती है ∣ जहां पर  क ई बार वो जैसे हम से सवाल पूछ रही होती है ∣ कि हम आगे चलकर क्या करने वाले है ?  जैसे वो हर एक सवाल  से  हम से एक जबाब मांग रही होती है ∣ कि आगे हम किस राह पर चलने वाले है ∣  वहां पर हमें क्या मिलेगा, जिस चीज़ की हम तलाश कर रहे हैं ∣ वो पूरी होगी की नहीं ये सवाल जैसे हर कोई हम से पूछ  रहा है ∣ हमारे चाहने न चाहने पर ,  हमारे हर कदम पर जैसे हम से ज्यादा लोगों की नजर होती है जैसे हम से ज्यादा उनको हमारी फ्रिक होती है ∣

इस संडे क्या खास हो

  रविवार एक ऐसा  दिन जब हमें मानसिक और शारीरिक रूप से आराम मिलता है ∣ जब हम अपनी सारी थकान को खत्म कर एक अच्छी सुबह का आनंद लेते हैं ∣ क्यूं न इस रविवार हम अपनी ध्यान कुछ नयी चीज पर लगाएं जिसके लिए हमें वक्त नही मिलता हम कुछ सर्जनात्मक लेखन को पढ़े, ऐसे व्यक्तित्व को जाने ज़ो  हमारे जीवन के लक्ष्य को पाने में हमारी सहायता करेे, यहा फिर हम अपने से वार्तालाप कर ये निर्णय ले कि आज हम क्या करें स्वयं के सपने को पाने के लिए, अपने काम का मूल्यांकन करें ∣

ऐसे ही नहीं किसी

        अक्सर किसी खास शख्सियत का जन्म ढेरों तूफान के बीच में होता है जब होता है कठिन संघर्ष उसके जीवन में  तब ही तो कोई शख्स सही रूप में ढलता है काली रात जब होती है तब ही तो उसे चीरता सूरज का प्रकाश होता है ∣ ढेरों आपदाओं को सहकर ही तो एक व्यक्ति अनुभवी होता है ∣

स्त्री तेरी कहानी

स्त्री तेरी कहानी खुद  के नहीं ओरो की जुबानी जहां तु है कभी किसी घर की बेटी तो कही किसी घर की बहु,  जहां हर दिन देती तु क ई परीक्षा जिसका परिणाम त़ो जैसे हर दिन लोगों के मुंह पर रहता,  कितनी भी तु पा ले कामयाबी पर तुझे सराहा  कम ही जाता,  घर की हर परिस्थितियों का भार     तो जैसे तेरे   सिर  पर  रहता,  जब होती तु अपने मायके में  तो कहते पराया घर जाना   है तुझे जब ससुराल जाती तो कहते पराये घर से आयी तु,  जहां बात बात पर  जैसे तेरे मायके को जलील किया जाता कम बोले तो गूंगी है ज्यादा बोले तो बातूनी  है तु,  सब से बात करे तो चरित्र पर उगुली उठा देते हैं कम बात करें तो घमण्डी बात देते हैं ∣ जो अगर घर की गृह स्थिति को संभाले  तो कहेगें काम ही क्या करती बाहर काम करें तो सबकी नजर शाम से पहले उसके  घर आने की   होती है जहां उसके मोटे होने पर कहते हैं ज्यादा खाती हैं दुबाली  हो तो हवा खाती,  जहां उस पर तरस जैसे किसी को न आती है जब करती वो  बराबरी  तो उसे तुम कमज...

सलाम कहते हैं

  जिंदगी में हर कठिन परिस्थितियों को सहते हुए आगे बढ़ते जाना यही तो जीवन है ∣ जीवन की सार्थकता इसी को तो कहते है जो हर विकट परिस्थितियों में भी हार न माने चलते  जाए केवल इस आश में कि आगे उसे सफलता जरूर मिलेगी एक जुनून लिए वो गति के साथ बढ़ता जाए  यही तो जिंदगी का मर्म है ∣ जिंदगी हर कोई   जीता  है कोई अपने अनुसार, कोई परिस्थितियों के अनुसार, तो कोई अपनों के अनुसार, किन्तु बड़े महान वो लोग होते हैं∣ जो तब भी जिंदगी को अपने अनुसार जीने की कोशिश करते हैं जब न तो परिस्थितियां  उनके मुताबिक होती है ∣और न आस पास का वातावरण  तब भी वो लड़ते हैं जीवन की विकट परिस्थितियों से  जिनके जीवन को देख हमें समझ में आता है सच में वो महान लोगो होते हैं जो जिंदगी के हर दुख- सुख को सहते हुए आगे बढ़ते  हैं∣ जिनकी हर कोशिश को सलाम जैसे हम लोग करते हैं ∣ सलाम हर इंसान को  जिसने  जिंदगी जीने का तरीका हमें बताया सलाम उसके संघर्ष जिसे देख हमने अपने  ख्वाब को पाने  मकसद बनाया  ∣

जिंदगी के अलग है रंग

  जिंदगी में एक समय ऐसा भी आता है जब हमें वो चीज पसंद ही नहीं आती जिनका आना हमें हमारी जिंदगी में बहुत पसंद था इसलिए नही क्यों कि हम बदले हुए होते हैं ∣ बल्कि इसलिए इस वक्त हमारी सोच बदल जाती है ∣ जीवन की विपरीत परिस्थितियों में ही हम जान पाते हैं कौन हमारा अपना है कौन पराया ∣ जीवन की परीक्षा पास करना हर किसी के वश में नहीं होता कुछ हार जाते हैं ,कुछ जीत जाते हैं, कुछ सबकुछ बीच में ही छोड़ जिंदगी की मोहमाया छोड़ सन्यास को चले जाते हैं ∣ क ई बार कुछ रिश्तों की कीमत हम तब समझ पाते हैं जब हमारे पास केवल उसे पाने के लिए कुछ ही रास्ते बाकी हो ∣  अक्सर कुछ रिश्तों की इतनी नाजुक पकड़ होती है कि वो जरा झटके  से टूट जाते हैं ∣ क ई बार हमारी जिंदगी में ऐसी परिस्थितियां आ खड़ी होती है जहां हमारा जीतना ही जैसे सबकुछ हो जाया करता है  ∣  

अहमियत समझने की जरूरत है उस समय की

  जिंदगी में समय की कीमत हमें तब मालूम चलती है ∣ जब हमारे पास उसकी कमी होती है ∣ हमारे पास समय नहीं होता खुद को बेहतर करने के लिए ,जब समय की कमी के चलते  हो जाते हैं हम बहुत व्यस्त, न होता हमारे पास खुद के लिए समय और न ही होता हमारे पास खुद को तराशने का मौका तब मालूम चलती है हमें उस समय की कीमत ∣ जिस समय हमें मिला था मौका खुद को बेहतर करने का जहां हमें कोई  रोकने , टोकने वाला कोई नहीं होता तब हम प्रतिबद्ध होते हैं ∣ केवल अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए, जहां गैरो  का  हमारे काम में हस्तक्षेप नहीं होता तब नही मालूम चलती है हमें उस समय की कीमत, जिंदगी की कड़वी सच्चाई है कि जब इंसान को ठोकर पड़ती है ∣ तब ही उसे समझ में आती  है समय की अहमियत क्या थी ? अगर आप अपनी जिंदगी में अपने ख्वाब को पाना चाहते हैं तो हर उस परिस्थितियों में काम करने का तजुर्बा सीख ले ∣ जब लोग आपको उस परिस्थितियों में इस काम के काबिल नहीं समझते और कदर करें समय की जब आपके पास उस समय की अधिकता हो क्योंकि  जब समय की कमी और अधिक काम करने का बोझ आपके सिर पर हो तब आपकी यही समय की ...

जरूरत पूरी की जा सकती है कमी नहीं

  हम सब की जिंदगी में ऐसा एक शख्स जरूर होता है ∣ जिसकी जगह हमारे जीवन में कोई भी नहीं ले पाता है ∣ जिसके होने से ही हमारी जिंदगी होती है ∣ उसके बिना बेरंग जैसे हमारी जिंदगी होती है ∣ जो हमें जैसे बार- बार बताती है कि जरूरत  पूरी की जा सकती है पर उसकी कमी नहीं  उसके न होने से  ही  हमारी जिंदगी जैसे सूनी सी हो जाती है ∣ जिंदगी  में हमें किसी के नजदीक आने से ज्यादा उसके दूर होने का डर सताता है ∣ जो हमको जैसे हर पल डराता है ∣ अमावस्या की काली रात आखिर किसको पसंद है ?  शुक्ल पक्ष की भांति होती है कुछ शख्सियत जैसे हर घड़ी,हर लम्हा हमको ये वक्त की रफ़्तार बताती है ∣

उनकी मासूमियत को समझें

  बच्चे मन के सच्चे होते हैं ∣ जिनके मन में कोई मैल नहीं होता है ∣ जिन्हें दुनिया दारी से कोई मतलब नहीं होता ∣ जिनके लिए सीमित होते है ∣ दुनिया के आकर्षण जिनके लिए तो महज स्नेह ही काफी होता है ∣  वो बच्चे जिनका नाजुक बचपन होता है ∣ जो फूल की नाजुक कली से होते हैं ∣ जिनको एक माली पानी से सिंचता है ∣  जिनकी रक्षा वो हर हालात में करता है पानी देने से लेकर उनके बचाव की जिम्मेदारी वो रखता है ∣  मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं वो बच्चे जिनको जिस आकार में ढाल दिया जाए वो उस आकर में ढाल जाते हैं ∣ बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए हर माँ बाप को जरूरी है निवेश, उनकी पालन  पोषण की नीति क्योंकि वो है कल का भविष्य रखें इनके बचपन  का ख्याल करें सुरक्षित इनका जीवन  ∣ न करों खराब इनका बचपन  ये फूल की नाजुक कली है ∣ उनकी हर हालात में करें बेहतर  परवरिश  इन्हें खिलने दो, ये खिलना चाहते हैं इन्हें उड़ने दो उड़ना चाहते हैं इनकी मासूमियत से न करना खिलवाड़ करो इनका बचपन सुरक्षित  ∣

बदलाव लाना जरूरी है

  कहते हैं कोई भी जंग एक दिन में नहीं जीती जाती है ∣ उसके लिए व्यक्ति को बहुत संघर्ष करना पड़ता है ∣ जिसके लिए उसे कभी समाज से तो कभी अपनों से ही लड़ना पड़ता है ∣ जब जाकर वो इंसान कोई बदलाव ला पाता है ∣ अब आप सोच रहे होगें मैं आप को ये सब क्यों बता रही हूँ    अपने  कभी किसी पिछड़े हुए क्षेत्र में जाकर वहां के लोगों से बात की है ∣ अगर अपने वहां की महिलाओं और लड़कियों से बात की हो तो आप जाना होगा कि आज भी वो कई तरह की परेशानी का सामना कर रही है ∣ उन पर समाज के क ई बंधन है ∣ जहां उनको आज भी घर तक सीमित कर दिया जाता है ∣ अगर वो आगे पढ़ना चाहती है ∣ तो उनकी पढ़ाई में क ई तरह की परेशानी खड़ी कर दी जाती है ∣ और अगर गलती से वो पढ़ भी ले तो उसे नौकरी न करके घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया जाता है  ∣  तब हमको मालूम चलता है कि आज विकास और आधुनिकता केवल पेपर तक सीमित है जिसे बदलने के लिए हमें जमीनी स्तर से काम करने की जरूरत है ∣

अहमियत समझे उस समय की

   हमारी जिंदगी  में वो पल सबसे खुशनुमा होता है ∣ जहां हमारे कंधों पर केवल  हमारी जिम्मेदारी होती है ∣ वहां पर हम केवल प्रतिबद्ध होते हैं ∣ अपने काम के लिए जहां केवल और केवल हमारे सपने और हमारी बात होती है ∣ जहां होता है खुला आकाश केवल और केवल हमारे सपनों के लिए जहाँ गैरों की बात नहीं होती है ∣ एक समय बाद बढ़ जाती है हम पर जिम्मेदारी घर और बाहर जहां हमें सबको प्राथमिकता देनी होती है ∣ समय के साथ आगे बढ़ते चले जाते हैं हम जहां हमारे नाजुक कंधो पर जैसे  पहाड़ भरी जिम्मेदारी  होती है ∣ तब मालूम चलती है हमें अपने सपनों की अहमियत और वो पल जहां हमें केवल अपने सपनों की जिम्मेदारी होती है ∣  वो पल कितने अच्छे थे हमारे जीवन में जहां केवल हमारे ख्वाब और हमारे सपनों की बात होती थी   जिंदगी में कद्र कीजिये उस समय की जहां केवल आपको अपने काम करने की जरूरत होती है ∣ जहां बहुत समय होता है ∣ आपको अपने ख्वाब पूरा करने का जहां दूसरों की दखलंदाजी आपके काम पर नहीं होती है ∣ वो लोग सच में महान  होते हैं ∣ जो ढ़ेरों जिम्मेदारी के बीच अपने ख्वाब को पूरा करने का...

जिंदगी जीना क्या आसान होता है ?

  हर हालातों में जिंदगी जीना  मुश्किल होता है जहाँ तुम्हें, समझने वाला कोई नहीं केवल कड़वी बातों का पिटारा ह़ोता  है ∣ एक समय के लिए नाम के हो जाते हैं सारे रिश्ते जब तुम्हें समझने वाला कोई नहीं होता ∣ जिंदगी जीना क्या आसान होता है ?  जहाँ खुद को समझने वाला कोई इंसान  नहीं होता है ∣ मुसीबत पर साथ देने वाले रिश्ते  धूमिल से हो जातै खुशी में शिरकत होने वालों का  नाम होता है ∣ तुम्हें रूलाने वाले  हजार आ जाते हैं ∣ चुप करने वाले का क्या नाम होता है ?  जिंदगी जीना क्या आसान होता है ∣

निर्भर हम पर करता है

  क ई बार जिंदगी में जब परिस्थितियां हमारे अनुसार नहीं होती है ∣ जहां फैसला हमें करना होता है कि हम किस काम को करें या न करें किन फैसलों को ले किन्हें न ले किस तरफ की  राह में मुड़े और अपने सपनों के बीच आए इस समस्या को किस तरह से सामना कर जीत को हासिल करें तब निर्भर हम पर करता है ∣  कि हम किन चीजों को अपने जीवन में प्राथमिकता देते हैं जिसमें एक तरफ हमारे सपने  तो दूसरी तरफ सपने से दूर हमारी आराम की दुनिया होती है ∣ जहां पर हमें किसी एक राह का चुनाव करना है ∣ जहां एक तरफ कुंआ दूसरी तरफ खा ई होती है ∣ जिंदगी की यहीं सच्चाई होती है ∣ जहाँ हजारों लोग के शोर के बीच एक अलग राह पर चल रहा एक सिपाही होता है  ∣ जिंदगी में हम कामयाबी को हासिल करेगें की नहीं ये हमारे कुछ फैसले पर निर्भर करता है ∣ जहां पर अगर हमने हार मानी तो वो हमारे फैसले पर निर्भर करता है ∣

जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच

  जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच अक्सर हम एक न ए रास्ते की ओर बढ़ते हैं ∣ जहाँ पर हमें एक नयी चुनौती से लड़ना होता है ∣ जिसमें हमारी सफलता इस बात से सुनिश्चित होती है ∣ कि हमारा संघर्ष कितना ज्यादा है, उस ख्वाब क़ो पाने के लिए जिसके लिए हम अब तक लड़ाई लड़ते जा रहे हैं  ∣ जिंदगी में हम सब को तब समझ में आती है ∣ समय की कीमत, अच्छे दिनों की अहमियत जिस वक्त हम केवल अपने सपनों को पाने का संघर्ष कर रहे होते हैं ∣ जहां हम और हमारे ख्वाब थे पर कहते हैं न वो  जिंदगी जीना भी क्या जीना है जहाँ संघर्ष न हो,  चुनौती न हो, जिंदगी वही तो है जहां पर हम खुद के अस्तित्व को बनाने के लिए हर समय लड़ते हैं कठिन परिस्थितियों से जहां हमारे चाहने से कुछ चीजें सम्भव होती है तो वही दूसरी ओर कुछ चीजें जैसे   हमारे वंश में ही नहीं होती है  ∣ जहां हमारी लड़ाई केवल बाहर की परिस्थितियों से नहीं अपितु स्वयं से भी होती है जहाँ हम जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच जान पाते हैं कि जीवन की सार्थकता को पाने के लिए अभी हमें सहनी होगी वक्त की मार कुछ वक्त के लिए जहां चलती का नाम  जिंदगी...

दया का भाव

  अक्सर हम कुछ दृश्य को देखकर बहुत भावुक सा हो जाते हैं ∣ कब हमारी आंखों से आसूं की धारा बहने लगती है ∣ हमें मालूम ही नहीं चलता है ∣ तब हम में से कुछ लोग ऐसे लोगों को भावना में बेहने वाला बताते हैं ∣ जबकि ऐसा होता नहीं है ऐसे लोग दूसरे लोगों से ज्यादा मजबूत होते हैं ∣ क्योंकि वो दूसरे के दर्द को समझते हैं ∣ दयालु मात्र एक शब्द नहीं होता बल्कि मानव सभ्यता को बेहतर बनने के लिए एक जरूरी चीज होती है ∣ जो व्यक्ति को एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है ∣ दया का भाव जिस व्यक्ति में होता है वो वास्तव में एक महान इंसान होता है ∣ जिसका भाव होता है  प्राणि मात्र के लिए, जीव जन्तु के लिए, छोटे बच्चे के प्रति भी हमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता  है ∣ आज समकालीन समय में  मानव सभ्यता को  एक बार फिर अपने अंदर छुपा दया भाव  निकालना    है ∣ जिससे वो आने वाली पीढ़ी को कुछ बेहतर चीज दे सके ∣

अहमियत समझने की जरूरत है हमें आज पर्यावरण की

  पर्यावरण की परिभाषा भले ही हम बचपन से पढ़ते आए हैं कि " हमारे चारों ओर के घेरे हुए आवरण को हम पर्यावरण कहते है ∣ जिसमें जो चीजे हम प्रकृति के द्वारा प्राप्त होती है जिनका एक बार उपयोग करके उन्हें नहीं पाया जा सकता है  उन्हें अनवीकरणीय स्त्रोत कहा जाता है∣ जिसमें पेट्रोल, डीजल, कोयला है ∣ जिनका दोहन आज के समय में बहुतायत से किया जा रहा है ∣ तो वही दूसरी ओर आज विश्व में खाद्यान्न ओर पीने के  पानी की कमी बहुत से देशों में देखी जा रही है जिसके कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं तो वही दूसरी ओर पीने के पानी की कमी के चलते एक तिहाई आबादी एक जगह से दूसरी जगह पलायन करने को मजबूर हो रही है ∣  जिसके निदान के  लिए जरूरी है कि अब हम ठोस कदम उठाएं , जिसमें सबसे महत्वपूर्ण  है कि हम वास्तविकता से मुंह न मोड़कर उसकी असलियत को जानकर उसके निदान के बारें में सोचे  अपनी आज की   पीढ़ी को  पर्यावरण के मायने को समझाएं  जो केवल किताब तक सीमित न होकर हम उनके जीवन की व्यावहारिकता में भी शामिल करें जिसकी शुरुआत हमें आज से   अभी से करना होगा...

शिक्षा में जरूरी है

  आज भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्म तिथि है जिसे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है ∣ जो शिक्षा को सबके लिए जरूरी मनाते थे उनका मनाना था कि शिक्षा पर सबका बराबर का अधिकार है ∣  इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को शिक्षा के महत्व को बताना है ∣ जिसको लेकर भारत के संविधान में मौलिक अधिकार के अनुच्छेद 21 के तहत शिक्षा को पाने का अधिकार है वही मौलिक कर्तव्य में 11 वे कर्तव्य में माता पिता को बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने की बात कही है ∣ जिसे गति प्रदान करने के लिए सरकार ने " सर्व शिक्षा अभियान " चलाया जिसकी थीम" सब पढ़े सब बढ़े " थी पर आज शिक्षा को ग्रहण करने वाला युवा ही बेरोजगारी के ग्ररत में फंस हुआ है ∣ जहाँ पर उसे रोजगार न मिलने के कारण चारों तरफ से निराशा हाथ लग रही है ∣ जिस कारण युवा मानसिक अवसाद की समस्या को झेल रहे हैं ∣  वर्तमान समय में ऐसी शिक्षा की जरूरत है ∣ जो युवा को रोजगार दे सके उनके कौशल का विकास करें ∣

जब तक लड़ेंगे नहीं तब तक जीतेगें भी नहीं

   क ई बार हमारे जीवन में ऐसी परिस्थितियां आकर खड़ी हो जाती है ∣ जो एक समय तक हमें उससे निकलने का कोई मार्ग ही नहीं दिखाती है ∣ हमें लगता है जैसे हमारी जिंदगी के  सारे रंग उड़ से ग ए हैं ∣ अब जिंदगी में कोई रंग ही नहीं है  जिसको लेकर हम बहुत दुखी हो जाते हैं ∣ ऐसे समय में हमारा मन किसी काम को लेकर होता ही नहीं है कि हम उसको पूरा करें तब हमारी जिंदगी में शुरू होता है आतंरिक और बाहरी कलह जो हम से बार बार जैसे कह रहा होता है कि हमें या तो  इस लड़ाई में जीतना है या हार जाना है ∣  तब जिंदगी के हर अच्छे बुरे स्वाद को चखते हुए हम जानते कि जिंदगी यहीं तो है ∣ जहाँ आपको हर वो चीज मिल सकती है ∣ जिसे आप अपने परिश्रम से प्राप्त करते हैं ∣  या जो आपको विरासत में मिली है किन्तु आप उसे लगातार बेहतर करने के लिए आज भी प्रयत्न शील है ∣  जब हम जिंदगी के एक दूसरे अलसफे  को पढ़ते हैं जो हमें बताती है जिंदगी का अर्थ ही थोड़े दुख और सुख के साथ जीना  अपनी मंजिल को पाने के लिए हर उस परिस्थिति में काम करना है ∣ जिस परिस्थिति में लोग आप को उसके नाकाबिल समझते हैं ∣...

जब परिस्थितियां हमारे मुताबिक न हो तो

     हम सब के जीवन में ऐसा क ई बार होता है ∣ जब  परिस्थितियां हमारे मुताबिक नहीं होती है ∣ तब ऐसे समय में  हम सब  को अपने उस बीते वक्त की याद  जरूर आती है ∣ जो पल हम ने अपने सपने के लिए संघर्ष किया ओर अपने   अनुसार  जीवन  को जीआ   तब हमारे हाथों में होता है तो केवल ये ही की हम  कुछ परिस्थितियां को अपने मुताबिक बनाए और उसे लड़ाई लड़े  जीवन में अपने लिए कुछ  परिस्थितियां  को बनाए साथ ही   अपने जीवन की सार्थकता   को पूरा करें  जो काम  मुश्किल  है ∣ पर नामुमकिन नहीं वैसे भी   असम्भव   को सम्भव बनाना ही तो जिंदगी  का राग है ∣

सब कुछ बढ़िया है न

  अक्सर हम अपने जीवन की उस खुशी के पल को जीना भूल जाते हैं जिस पल हमारा स्वास्थ्य अच्छा होता है ∣ और हमारा दिमाग हमारे वश में होता है ∣ उस समय हमें उसकी बिल्कुल भी इज्जत नही होती है ∣ हमें लगता है कि हम तो केवल लड़ाई लड़ रहे हैं जिससे अब हम थक चुके हैं हमारी जिंदगी में अब कोई उत्साह का विषय ही नहीं है ∣ किन्तु इसके विपरीत जब हम देखते हैं कि हमारा स्वास्थ्य  लगातार गिरावट की ओर संकेत कर रहा है ∣ और अब    हम एक नयी लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें अब हमारा स्वास्थ्य हमारा साथ नहीं दे रहा है ∣ तब हमें इसकी कीमत समझ में आती है ∣   जिंदगी में दुख और सुख का आना लगातार जारी रहता है किन्तु हम जब सुख के पल को जी रहे होते हैं तो हमें उसकी कदर नहीं होती है तब हम अक्सर ऐसे विषय की चिंता में लग जाते हैं जिसका आज से कोई सम्बन्ध ही नहीं है ∣

जिंदगी क्या है

               जिंदगी क्या है?             एक अर्थपूर्ण सत्य ∣  जिंदगी में सुख क्या है ?  शीर्ष पर पहुंचने का सुख ∣  जिंदगी में चिंता क्या है?  अपने को खोने का खौफ ∣  जिंदगी में दुख क्या है?  किसी ख्वाब को पूरा न करने का दुख ∣  जिंदगी में समय की कीमत कहाँ है?  जहाँ किसी काम को समय से न होने का डर ∣  जिंदगी का अर्धसत्य है?  कि मालूम है हमें इस दुनिया में कुछ  सुनिश्चित नहीं, अनिश्चितता का भंवर  में फंस हुआ है आदमी  कब इस दुनिया से आंख  मूदा  ले किसी को कुछ पता ही नहीं ∣  जिंदगी क्या है ?  मृत्यु और जन्म के बीच का सफर  जहाँ न किसी के आने की तिथि मालूम   और न जाने की ∣  जिंदगी है आधी सच्ची, आधी झूठी दुनिया से  बना अर्थपूर्ण सत्य ∣  जिसमें जीने के लिए  क ई बार मरना पड़ता है  क ई बार गिर के  उठना पड़ता  जहाँ अपने जीवन की कदर तब समझ में आती  जब शरीर  दर्द से  कराहता  जब म...

बेबसी

अक्सर दुनिया में कुछ लोग जब शरीर की किसी कमजोरी के चलते बीमारी का शिकार हो जाते हैं ∣ तब वो कमजोर तो होते हैं शरीर से साथ ही वो लाचार भी हो जाते है ∣ तब उन्हें जरूरत होती है मदद की अपने किसी काम को करने में  तब उस मरीज की बेबसी की पीड़ा ही अलग होती है∣   बेबसी अक्सर किसी इंसान की इस कदर हो जाती है कि  उसकी अपने करीबी पर निर्भरता हद से ज्यादा बढ़ जाती है ∣  जिदंगी मे एक इंसान की सबसे ज्यादा मजबूरी जब बेबसी ही बन जाया करती है ∣  इस जिंदगी में अक्सर जब हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान  नहीं देते हैं तब हमें इसकी बहुत बड़ी कीमत अदा करनी पड़ जाती है∣  अक्सर हमें जिंदगी की कीमत तब समझ में आती है जब हम जिंदगी के उस किनारे पर आ खड़े हुए होते हैं जहाँ पर एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई होती है ∣

जिंदगी हमारे मुताबिक नहीं चलती

    हम जिंदगी के एक ऐसे मोड़ पर आ खड़े हो जाते हैं ∣ जिस जगह हमारी परिस्थिति हम से बिल्कुल  विपरीत हो जाती है ∣ हम समझ ही नहीं पाते हमारे साथ क्या हो रहा है ?  ओर हमारे सिर  पर जिम्मेदारी  बढ़ सी जाती है ∣ जहाँ एक समय तक हम अपने विचारों से ही नहीं निकल पाते और हमारी परिस्थितियां पूरी तरह से बदल जाती है ∣  तब हम समझते हैं जिंदगी की सामान्य परिस्थितियां और असामान्य परिस्थिति के बीच का  फर्क  जिसमें हमें अपने सामान्य जीवन   की बिल्कुल कदर नहीं होती है ∣ किन्तु जब जिंदगी में ऐसी परिस्थितियां आ खड़ी हो जाती है जहाँ पर एक तरफ हमारे सपने दूसरे तरफ हमारे अपने होते हैं ∣ वहाँ पर हमारी लड़ाई एक न ए सिरे से शुरू होती है ∣ तब मालूम चलता है जिंदगी में सच्ची परीक्षा कौन सी होती है ∣ ये जिंदगी भी कितनी अजीब है न जहाँ हम सोचते हैं जिंदगी खत्म होती है हमारी वही से हमारी जिंदगी शुरू होती है ∣ इम्तिहान जिंदगी के ऐसे  शुरू होते हैं जिसके शुरू और खत्म होने की तिथि हमें मालूम  ही नहीं होती है ∣

Thought

 हम जन्म एक बार नहीं बल्कि हर उस कठिन परिस्थितियों के बाद दुबारा लेते हैं जिसमें वो एक समय तक हमारे जीवन जीने की वजह को खत्म कर देती है ∣ और दूसरे समय हमें जिंदगी जीने का एक अलग दृष्टि कोण देती है ∣ रिश्तों की अहमियत समझे वरना रिश्ते कब हाथ से निकल जाएगे मालूम ही नहीं चलेगा तब हमारे हाथ केवल पछतावा लगेगा ∣ माँ बाप को कभी अपना गुस्सा मत दिखाना क्यो कि इस धरती पर वो ही आपके भगवान है ∣ किसी से कोई आशा न रखना ही अच्छा है ∣ समय के साथ बदलते रहे वरना हम  पुराने हो जाएगें    ∣ जिंदगी बोझ नही है जिंदगी जंग है जिसमें हर हाल में जीतने का लक्ष्य रखें  ∣

दिवाली

  दीपावली  हिन्दू धर्म का मुख्य त्यौहार है ∣ ऐसी पौराणिक मान्यता है कि इसदिन कार्तिक माह में भगवान श्री राम अपनी धर्म पत्नी सीता संग चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या आए थे   तब उनके अनुज शत्रुघ्न और भरत ने उनके आगमन की खुशी में अयोध्या में बड़ा भारी उत्सव किया था जिसके लिए उन दोनों भाईयों ने पूरी अयोध्या को फूल से सजा वा या था,तब दीयों की रोशनी से पूरा अयोध्या जगमगाया था तब अयोध्या ने अपने भूपति  के आने की खुशी शुभ मंगल गीत गाया था तब से आज तक दीपावली का त्यौहार मनाया जाने लगा ∣ जिसे हम दीपावली का उत्सव भी कहते हैं  तब से आज तक ये त्यौहार मनाने की परंपरा जारी है ∣  जो आगे भी जारी रहेगी ∣ आइए जाने दीपावली के बारे में

Diwali🕯

 

जिंदगी जीना

  कितना अजीब है न ये संसार का नियम, जहाँ सामने कोई आपसे आपके हालात नही पूछता है ∣ 

जिंदगी को जीओं एक उत्सव की तरह

किसी भी त्यौहार के आते ही  चारों तरफ चहल पहल दिखाई देने लगती है ∣ लोग एक बार फिर अपने रिश्ते को मजबूत करते हुए दिखाई देने लगते हैं  ∣ 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

लघु भारत नाम से मशहूर मध्यप्रदेश का गठन आज ही के दिन 1 नंवबर 1956 को हुआ था∣ अगर हम इसके नाम की ओर गौर करें तो इसका पूरा नाम सेन्ट्रल प्रोविंस एण्ड बेरार था ∣ इस पर पहले अंग्रेजों ने हुकूमत की थी जिसके पश्चात मुगलों और मराठों ने इस पर राज्य किया था ∣ इसे हम सोयाबीन राज्य के अलावा हदय प्रदेश, नदियों का मायका और कोहिनूर प्रदेश, जनजाति प्रदेश के साथ साथ सोया प्रदेश, लघु भारत के नाम से भी जानते है ∣ वहीं जब हम मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति देखते हैं तो पाते हैं कि मध्यप्रदेश  भारत के मानचित्र में सबसे मध्य में स्थित है ∣ इस कारण इसे 'हदय प्रदेश 'के नाम से भी जाना जाता है ∣ मध्यप्रदेश अपनी  ऐतिहासिक विरासत, विविधता पूर्ण भौतिक संरचना और प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा व्यापक जैवविविधता के चलते  आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहा है ∣  इसके अलावा मानव जीवन से जुड़े साक्ष्य सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में ही मिलते हैं जिसमें म ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित  भी मबेटका और आजमगढ़ जैसे पुरातात्विक स्थल प्रमुख हैं∣ बता दे कि वैदिक साहित्य में मध्यप्रदेश का वर्णन दक्षिणापथ...