Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2022

कुछ जानने की जिज्ञासा

जिज्ञासा इंसान की  वो ताकत होती है जिससे वो पूरी दुनिया को समझने की क्षमता रखता है∣   एक बच्चे में भी जिज्ञासा की प्रवृत्ति इस तरह से ह़ोती है कि वो अपने आस पास की चीजों को देखकर हम से ज्यादा गंभीर हो जाता है∣ हम से हर उत्तर प्राप्त करने की कोशिश करने लगता है उसकी उम्र छोटी पर उसके सवाल  बड़े होने लगते हैं ∣ हर कहानी को अगर ध्यान से सुना जाएं तो उसमें ऐसी कोई बात जरूर ह़ोती है जो हमें उसे आगे पढ़ने को मजबूर कर देती है∣     एक महान लेखक की कामयाबी यहीं होती है कि जब उसके लेखन को कोई पाठक पढ़े,तो उसकी कहानी में आगे क्या होने वाला है उसके पाठक में इसे जानने की इच्छा हो ,जो उन्हें आगे  पढ़ने को मजबूर कर दे यहीं एक लेखक की सच्ची कामयाबी हैं ∣ आज के समय में वो  इंसान अपने क्षेत्र में ज्यादा सफल हैं∣ जिसके मन में अनेक जिज्ञासा है अपने चारों तरफ हो रही घटनाओं को जानने की, कुछ ऐसा खोज करने की जिसके बारे में अनेक लोग जानना चाहते हैं∣      

सपूर्ण ज्ञान के बिना मनुष्य

इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है∣  जो अपने आप में पूर्ण हो जिसमें कोई कमी न हो, जो सबकुछ जानता हो∣ हमारे आस पास ऐसे  बहुत से लोग मौजूद है∣ जो बहुत थोड़ा जानकार खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने लगते हैं∣ उन्हें लगता है कि वो सब कुछ जानते हैं उनसे बेहतर कोई भी नहीं है∣  जबकि ऐसा होता नहीं है∣ हम सबको को बहुत सी चीजें नहीं आती है∣   किन्तु हम में  ऐसे ज्यादातर  लोग होते हैं जो ये स्वीकार करने की हिम्मत नहीं  रखते हैं कि उन्हें ये काम नहीं आता है∣  इसके विपरीत वो लोग जो ये जानते हैं कि उन्हें क्या आता है, क्या नहीं वो दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा समझदार ह़ोते है ∣

बाढ़ के चलते अस्त व्यस्त होता जीवन

🌦🌦 बरसात का मौसम शुरू हो गया है ∣ जिसका हम सबको बेसब्री इंतजार था ∣  पर इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जिनके लिए ये मौसम बड़ा कष्ट दायक होता है ∣  लोग बाढ़ जैसी गम्भीर आपदा का सामना करते हैं जिसमें भारत का राज्य असम हर साल  बाढ़  के चलते जन माल की हानि उठाता है ∣ एक अनुमान के मुताबिक हर साल विश्व में करीब 30,000 से ज्यादा लोग बाढ़ के चलते अपनी जान गंवाते है ∣ अगर हम इसके कारणों पर जाएं, तो इसका एक कारण प्राकृतिक तो दूसरा कारण मानवजनित होता है ∣ हम सब बचपन से सामाजिक विज्ञान में वनों के लाभ पड़ते आ रहे हैं जिसमें वन बाढ़ को रोकने में सहायक ह़ोते है ∣ पेड़ मिट्टी की सतह को बांधे रखते हैं जिस कारण बाढ़ की समस्या काफी हद तक नहीं होती है ∣ दूसरा बारिश के पानी का उचित प्रबंधन जिन राज्यों में नदियों अधिक है ∣  उन राज्यों में इस तरह की व्य वस्था बनानी चाहिए जिससे नदियों को उफान में आने से बचाया जाएं ∣   

जुनून

इस दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जिसमें मेहनत न हो, कोई संघर्ष न हो किन्तु जब व्यक्ति किसी चीज को पूरे जुनून के साथ करता है ∣ तब उसको वो बोझ नही लगती है ∣ वो उसे पूरे मन से करता है ∣ जिंदगी में कठिनाई कभी कम नहीं होती है ∣ केवल उसका रूप समय के साथ बदल जाता हैं, ऐसे में जब हम अपने काम को पूरी शिद्दत के साथ करते हैं तब हमें बाकी सारी चीजें बेबुनियाद सी लगने लगती है  और हमारी जिंदगी आसान हो जाती है ∣

जब आदर्श की बातें केवल किताबों और दीवारों पर रह जाएं

आज एक स्कूल की दीवार पर लिखी एक पंक्ति ने मेरा ध्यान खींचा जिस पर अंग्रेजी में दो पंक्ति लिखी थी जिसका मतलब था कि डिग्री केवल एक कागज का टुकड़ा है ∣ असली शिक्षा हमारा व्यवहार है∣  आज के समय में जैसे ये पंक्ति  हम सब डिग्री धारियों को अशिक्षित बता रही है∣ जहां पर आदर्श जैसी क़ोई चीज हे ही नहीं है ∣ आज दुनिया की नजर में सबसे बड़ा मूर्ख वो इंसान है∣ जो सारे नियम कायदे को मानता ह़ो जो ईमानदारी से जीवनयापन करता हो∣  आज अगर कोई ऊंचे पद पर  बैठा हुआ  इंसान किसी सार्वजनिक जगह पर भीड़ में खड़ा हो और आम लोगों की तरह वो भी उस भीड़ का हिस्सा हो तो सबसे बड़ा मूर्ख हम उसे ही मानते हैं∣ आज आदर्श जैसी बातें केवल किताबों में दिखाई देती है वास्तविकता से जैसा उसका कोई सरोकार ही नहीं होता है∣  आने वाले समय सबके पास डिग्री होगी सबको तकनीक का ज्ञान होगा,पर इसमें अलग वहीं होगा जो अपने उन नियम से चलता हो जो आदर्शवादी भले न हो किन्तु सही हो ∣  

निरंतरता का नाम ही जीवन है

किसी भी चीज़ को रोज करना उसी जुनून के साथ बिल्कुल भी सरल काम नहीं है ∣ उसे करने वाला ही जानता है ∣ कि इसमें कितना परिश्रम करना पड़ता है ∣ कई बार मन न होने पर भी इस पर ध्यान देना ही पड़ता है ∣ जिसमें  कई दिन की नींद और थकान शामिल होती है ∣  धैर्य रखकर आगे बढ़ाना होता है ∣

समानता का अधिकार सबके लिए हो

  भारत के संविधान में सभी नागरिकों को विधि के समक्ष समानता का अधिकार दिया गया है ∣ जो कि उनका मौलिक अधिकार है ∣ जिसकी रक्षा के लिए वो सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं ∣ भारत के संविधान ने अपने नागरिकों को बिना किसी धर्म, जाति और लिंग, रंग भेद के  सबको समान अधिकार प्रदान किए है ∣ जिसका हम सभी नागरिकों को सम्मान करना होगा ∣ जहां पर अन्याय हो उसके खिलाफ आवाज उठानी होगी क्योंकि अगर अन्याय के खिलाफ कुछ न बोलकर मुंह बंद किए बैठा रहा जाएं तो वो भी न्याय के खिलाफ किया गया प्रतिकार ही होता है ∣

प्यार की कुछ अनकहीं सी कहानियां

  इस दुनिया में रहने वाले हर इंसान ने कभी न कभी किसी से प्यार किया है∣ उसे दिल से चाहा है∣ उसके लिए अपने जीवन की बहुत सी चीजें त्याग दी है∣ उसके लिए बहुत दर्द भी सहा है∣  इसके बाबजूद बहुत कम ही वो लोग है ∣ जिनके रिश्ते आज भी कायम है वरना समय के साथ बहुत सारे रिश्ते टूट जाया करते हैं ∣ प्यार किसी ओर से करते हैं लोग शादी किसी ओर से कर जाते हैं ∣ कुछ के लिए तो केवल जुदाई के अलावा कुछ ओर  बचता ही नहीं,  फिर भी वो जिंदगी को बड़े   खुशनुमा अंदाज में जीते हैं ∣  जिसे देखकर सिर्फ यहीं कहा जा सकता है कि अक्सर जो बहुत ज्यादा खुश दिखाई देते है∣ असल में वो अंदर से बहुत ज्यादा रोते हैं ∣ इस दुनिया में हम एक बार जन्म लेते हैं ∣ एक बार ही मरते हैं ∣ एक बार ही किसी से सच्चे दिल से प्यार करते हैं ∣ 

अभावों में जिंदगी

इस दुनिया में सबको सब चीजें नसीब हो ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है ∣ कुछ लोग होते हैं जिन्हें बिना मेहनत के ही सबकुछ मिल जाता है ∣  जबकि कुछ लोग अपनी चारों तरफ की परिस्थितियों के चलते इतने ज्यादा लाचार हो जाते हैं कि उन्हें अपना जीवन  बहुत सारे अभावों के बीच जीना पड़ता है ∣  इसमें से ही कुछ लोग निकलकर जिंदगी के अभावों के बीच में बहुत कुछ बेहतर कर जाते हैं ∣  जो जिंदगी में सबकुछ होने के बावजूद दुनिया के आधी फीसदी लोग करने से डरते है ∣ सबको सबकुछ हाथ में मिल जाएं ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है ∣ कुछ लोग को इससे पाने के लिए अक्सर कई लड़ाई लड़नी पड़ती है ∣

बारिश

  बा रिश का मौसम जो किसे पसंद नहीं होगा जब मिट्टी की खुशबू हमारा मन मोह लेती है ∣ पेड़ों में नयी नयी पत्तियां आने लगती है ∣  हरियाली चारों तरफ छा जाती है  प्रकृति अपना श्रृंगार करने लगती है ∣ इस  बारिश की मधुर बेला में दो प्रेम करने वाले लोग आपस में नजदीक आते है ∣  

father's Day

  पि ता के साथ भले ही हमारी ज्यादा नजदीकियां न हो किन्तु वो हमारे सबसे करीब होते हैं ∣ जब हम अच्छे गलत में फर्क भूलने लगते है तब उनकी कही गयी बातें हमें  बुराई से कोसों दूर ले जाती है ∣ वो पिता ही तो होते हैं ∣ जो दुनिया की वास्तविकता से हमारा परिचय  कराते हैं  कि अगर हमें इस दुनिया में अपनी पहचान बनानी है तो कठिन मेहनत करनी होगी ∣ अक्सर हमें पिता के द्वारा बोली गयी बातें बहुत कड़वी लगती है ∣ हमें लगता है कि ये हमेशा हमें ही चिल्लाते रहते हैं ∣ किन्तु जब हम दुनिया को जीतने  चलते हैं तब हमारी सारी गलतफहमियां दूर हो जाती है ∣  पिता की  बात समझ में आने लगती है कि खुशी में तो सब हमारे साथ खड़े हुए होते हैं पर  बात जब हमारे साथ परेशानी में खड़े होने की होती है ∣ तो बहुत कम ही लोग हमारे साथ होते  हैं ∣ 

कुछ अनकहे़ं पहलू जिंदगी के

कुछ चीजें हमेशा अनकही सी होती है∣ जिनके बारें में कुछ बोला नहीं जाता है∣ केवल उसे महसूस किया जाता है∣ जिंदगी में कुछ पल ऐसे भी आते हैं जहां पर कुछ कहना की वजाए सिर्फ शांत होकर उससे सुनना होता है ∣  किसी से अलग होने का दर्द झेलना बहुत कठिन होता है पर उसे हर हाल में झेलना ही होता है∣ जिंदगी में समय बहुत जल्दी निकल जाता है∣ एक समय के बाद जिंदगी को जीने का तरीका मालूम चल पाता है∣  जिंदगी में जुनून और संघर्ष दोनों जरूरी होते है तब ही जाकर उसे जीने का असल अर्थ मालूम चल पाता है∣  

जरूरत के साथ अक्सर चीजें बदल जाती है

  जो जरूरत में काम आया वहीं दोस्त कहलाता है∣ पर ये बात अक्सर जब गलत साबित हो जाती है∣ जब काम निकल जाने पर हम उसे ऐसे बदलते देखते हैं∣ जैसे वो कभी  हमारा था ही नहीं∣ ऐसा नहीं है कि उन पुरानी चीजों की याद हमें आती नहीं है पर अक्सर समय के साथ नयी चीजें पुरानी चीजों की जगह ले ही लेती है∣ किसी की जरूरत तो कोई भी बन जाता है∣ पर आदत और दिललगी बहुत कम से ही होती है∣ समय समय का फर्क होता है∣  अक्सर जिंदगी के अनुभव के साथ हमारी आदत बदल जाया करती है∣ एक समय होता है जब हम अपनी पसंद की चीज को पाने के लिए  हजार दुकानें खोजते है∣ पर एक समय के साथ एक ही दुकान में हमें सब चीजें पसंद आने लगती है∣ तब हम नहीं हमारी परिस्थितियां बदलती है∣ कोशिश कीजिए किसी की आदत बनने की क्योंकि जरूरत तो कोई भी पूरा कर देता है  पर आदतें अक्सर चाहकर भी नहीं बदली जाती है∣ 

एक सफलता🏆

  जिं दगी की भाग दौड़ में हम सब हार जीत का सामना करते रहते हैं ∣ कभी हम किसी चुनौती में सफल हो जाते हैं ∣ तो कभी हार जाते हैं ∣ इस सब के बीच में अक्सर हम फंस जाते हैं ∣  ऐसा नहीं है कि किसी को एक बार में ही सफलता मिलती है ∣ सबको उसके पीछे भागना पड़ता है ∣  केवल नजरिये का फर्क होता है किसी को अपनी असफलता उसके साथ किया गया धोखा लगता है तो किसी को अपनी चूका लगती हैं ∣  पर बहुत कम ही वो लोग होते हैं ∣ जो अपनी सफलता और असफलता दोनों का जश्न मनाते है ∣       

कबीर

क बीर जो हिन्दी साहित्य के प्रमुख कवि हैं ∣ जिन्होंने ज्ञान की अपेक्षा  में  अनुभव को ज्यादा महत्वपूर्ण माना हैं ∣ उनका मानना था कि अनुभव ही एक ऐसी चीज है जो इंसान के  अंधकार को दूर करता है ∣  जिंदगी के अच्छे बुरे अनुभव लेकर  इंसान सही गलत में फर्क समझता है ∣                                                                                                  अगर हम उनकी भाषा की बात करें तो जानेगें कि कबीर की भाषा पूरवी जनपद की भाषा है ∣ जिसे सधुक्कड़ी भाषा के नाम से भी जाना जाता है ∣ उन्होंने अध्यात्म का मर्म समझाने के लिए  रूपक और प्रतीकों के साथ उलट बासी का भी प्रयोग किया है ∣ जिसे उनके दोहों और उलट बासी से समझा जा सकता है ∣ जिसमें वाणी की महिमा बताते हुए उन्हें ने कहा है कि  " शब्द सम्हारे बोलिये, शब्द के न ...

जिंदगी में चलते रहना जरूरी ह़ोता है

अक्सर हम जिंदगी में कुछ कदम आगे बढ़ाते हुए कुछ कदम पीछे ले लेते हैं ∣ हमें लगता है कि ये काम हमारे लिए नहीं है हम इसे नहीं कर पाएगें ऐसा करते हुए हम ये भूल जाते हैं ∣ कि जिंदगी में  हार जीत तो लगी ही रहती है किन्तु इंसान का काम लगातार मेहनत करना होता है ∣  इस दुनिया में दो तरह के लोग होते है एक  वो जिनकी किस्मत ही उनके जीवन को सरल बना देती है ∣ तो कुछ वो लोग होते हैं जिनको कदम कदम पर मेहनत करनी होती है ∣   जब जाकर वो एक लंबी दूरी का रास्ता तय कर पाते हैं ∣  जिंदगी में हालात बदलते रहते हैं किन्तु हमें अपनी कोशिश जारी रखना होता है कई बार मुश्किल हो जाता है इसे अपनी तरह से करना किन्तु हमें लगातार काम करना होता है ∣ ऐसे ही नहीं मिल जाती है सफलता उसके लिए हंसते रोते काम करते रहना होता है ∣   

एक विचार

इस धरती में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति पहले इंसान बाद में किसी धर्म या जाति का हिस्सा है ∣  जहां पर सबको अधिकार है  अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने का ,अपने धर्म में पूर्ण आस्था रखने का   किन्तु उसकी आजादी सिर्फ वहीं तक है ∣ जहां तक वो दूसरे की व्यक्तिगत स्वतंत्रता में अपने कार्यो के जरिए किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाए  ∣ आज के समय में हम सब को भारत के उस तिरंगे को देखने की जरूरत है जिसमें  त्याग, भाईचारा और सुख शांति का संकेत देते हुए तीन रंगों के मेल से बना तिरंगा है ∣ जो उस देश की राष्ट्र की पहचान है ∣  वो देश पहले लोगों का है ∣ जहां सबको समान न्याय मिलता है ∣ जहां पर लोगों का तंत्र है ∣ उनके द्वारा बनाया गया शासन है ∣ जिसे लोकतंत्र के नाम से जाना जाता है ∣  जिसने पूरे विश्व को अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाया है ∣

दूरी जब रास्ते की हो

  दूरी जब रास्ते से बढ़कर दिलों से दिमाग तक पहुंच जाती है ∣ तब वो एक ऐसा रुप ग्रहण कर लेती है ∣ जिसे मिटाना लगभग मुश्किल हो जाता है ∣ एक ओर आज जहां हम अपनों से दूर जाते जा रहे हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ हम ऐसे लोगों के पास आने की फिराक में है ∣ जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते हैं ∣ आज बिगड़ते हुए रिश्ते को  बचाने के लिए एक बार फिर जरूरी है अपने अंदर की संवेदना को पुन : जागृत करना उन मूल्यों को समझना जिनके चलते हमें मानव होने की पहचान मिली है ∣

एक समय के बाद

  एक समय के बाद चीजें एक जैसी रहे ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है ∣ समय के साथ हमारी परिस्थितियां भी बदल जाएं करती है ∣  समय तो वैसे ही रहता है पर हमारे लिए उसके उपयोग बदल जाया करते हैं ∣ एक वक्त के बाद सबकुछ समझ में आने लगता है कौन अपना है कौन पराया ∣ 

क्षमा

 क्षमा ( माफ करना)  कुछ शब्द भले बोलने में छोटे और आसान हो किन्तु उनका उपयोग कई बार हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है ∣ ऐसा ही एक शब्द क्षमा है जिसका मतलब किसी को माफी दे देना या उससे माफी मांगना है ∣ जो इस दुनिया में सबसे बड़ा और कई बार बहुत कष्टदायी काम ह़ो जाता है ∣   संस्कृत में एक श्लोक हैं जिसमें क्षमा की महिमा बताते हुए बताया गया है ∣ कि जिनके पास क्षमा रूपी शास्त्र है उनका शत्रु कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते है ∣  

काला टीका

बहुत पहले जी टीवी पर एक सीरियल आता था जिसका नाम था 'काला टीका '  जिसमें एक बहन का रंग काला जिसके कारण उसे काली दूसरी बहन का रंग गौरा था  इसलिए उसे गौरी के नाम से बुलाया जाता था ∣  केवल रंग और अंधविश्वास के चलते काली को  अपनी बहन गौरी का काला टीका बनकर आजीवन उसके रहना पड़ता है  ∣ अपने कभी गौर किया है कि भले ही आज हम खुद को  सबके प्रति सम्मान भाव रखने वाला बताते हैं किन्तु अफसोस आज भी रंग के चलते लोगों को अपमान सहना पड़ता है ∣  ऐसा नहीं है कि केवल लड़कियों को काले रंग की वजह से परेशानी सहनी पड़ती है बल्कि लड़़को को भी अपने रंग के चलते अक्सर  शार्मिदा होना पड़ता है ∣ क्यों न आज हम एक नया नजरिया लेकर अपने आस पास के लोगों से मिले उसके प्रति सम्भाव रखें जो इसका हक रखते हैं ∣

World Food Safety Day

  हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है ∣ जिसका उद्देश्य लोगों की अनहेल्दी फूड के खाने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है ∣ साथ ही लोगों क़ो हेल्दी फूड के मायने को बताना है ∣ एक रिपोर्ट की मानें तो केवल भारत में ही 71 फीसदी लोग हेल्दी फूड  नहीं ले पाते है ∣  वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो हर साल दुनिया में  करीब 600 मिलियन लोग अनहेल्दी फूड के सेवन से होने वाली बीमारियों के शिकार हो जाते हैं ∣ जिसका असर महिलाओं, बच्चों और वृद्ध जनों पर  ज्यादा दिखाई देता है ∣

सीखने के लिए कोई उम्र की बंदिशे नहीं होती

Learning    किसी भी चीज़ को सीखने के लिए आमतौर ये माना जाता है कि व्यक्ति जितना बचपन में सीखता है ∣     उतना कोई और उम्र में नहीं किन्तु अगर सीखने वाला और सीखने वाले में  जज्बा हो तो  किसी भी उम्र में कुछ भी बेहतर सीखा जा सकता है ∣ फर्क महज इससे पड़ता है कि इसके प्रति हमारा  नजरिया क्या है ?   अक्सर कई बार हमारे ही बीच से कुछ लोग कुछ नया सीखने वाले लोगों का ये कहकर मजाक उड़ा देते हैं कि क्या ये बुढ़ापे में जवानी के शौक पल रहे हो और सामने वाला व्यक्ति अक्सर इसे अपना उपहास मानकर सीखने की इच्छा को वहीं समाप्त कर देता है∣ आज जब हम बदलाव की ओर सब जगह देख रहे हैं ∣ तो फिर बदलाव इस दिशा में क्यों नहीं  #WhyNot आने वाला समय काफी हद तक उस इंसान का ही होगा जिसमें समय के अनुसार सीखने की प्रवृत्ति बनी रहेगी  ∣

जिंदगीनामा

कुछ वक्त के साथ कुछ सख्ती के साथ आगे बढ़ते चलना न ए न ए अनुभवों को लेकर तुम चलते चलना  सीख सबसे लेना अच्छे और बुरे की पर अनुचित और उचित में फर्क तुम समझकर अपनी मंजिल के लिए निकलना,  जानना है अगर हाल खुद का  तो अपने दिल से नहीं दिमाग से पूछना,  है मंजिल दूर मालूम है मुझे पर जुनून के साथ  उसमें मन लगाकर तुम आगे कदम रखना,  मालूम है मुझे आसान नहीं है राहे जिंदगी की पर तुम खुद को बनाने के लिए निकलना थोड़ा दर्द सबको होता है तुम्हें भी होगा,  पर परेशानी देख तुम पीछे मत रूकना  ∣

फैशन के बीच पर्यावरण का संरक्षण

फैशन की दुनिया से भले ही हम सीधे तौर सम्बन्ध न रखें किन्तु उसके अनुसार ही खुद को बदलते रहते हैं ∣  आज इसी फैशन के दौर एक कपड़े को एक से ज्यादा बार न पहनने की जैसे रीत सी चल आयी है ∣ जिसमें हम खुद को रखने की कोशिश में ये भूल गए हैं कि हमारे जो अलमारी में कपड़े रखें उन्हें भी एक समय हमने फैशन के बीच में ही खरीदें थे  ∣  इसी बीच इस पूरी प्रथा को तोड़ते हुए इस बार के एक बड़े अवार्ड कार्यक्रम में एक कलाकार ने अपनी एक ही ड्रेस को दुबारा पहनकर लोगों को ये संदेश देने की कोशिश की कि पर्यावरण के संरक्षण के मुताबिक हमें अपना फैशन रखना चाहिए  ∣  हमारे लिए  ये छोटी सी बात हो सकती है लेकिन उनके लिए नहीं जिनके चलने के ढंग से लेकर उनकी कपड़े की चर्चा पूरे मीडिया में रहती है ∣ अब वक्त आ गया है कि एक बार पुन : विचार करने का अपनी अलमारी को खोलकर देखने की हम भी कहीं उसी ओर तो नहीं जा रहे हैं ∣  # World Environment Day   #Save Environment

जुनून और संघर्ष की कहानी है

हम सब अपने जीवन में  दो तरह की लड़ाई लड़ते हैं ∣ एक खुद के वजूद से दूसरा बाहरी तत्वों से जहां पर हमें खुद को साबित करना होता है कि हम इस चीज के काबिल है हमें कोई चीज़ मुफ्त में नहीं मिली है ∣ जिंदगी के हर मोड़ पर हमें खुद को साबित करना होता है कि हम इस चीज के लिए ही बने हैं∣  ये कुछ समय के बाद उतरने वाला जुनून नहीं बल्कि हमारे साथ जीवन भर रहने वाला साथी है∣ अगर हमें अपने जीवन में सच में सफलता के शिखर को पाना है ∣ तो हमें उसके लिए संघर्ष करने के साथ जुनूनी भी होना होगा ∣  एक प्यास  होनी होगी उसे पाने की जिसके लिए हमें हर वक़्त सजग होना होगा ∣

परीक्षा की तैयारी के बीच

  परीक्षा चाहे जिंदगी की हो या स्कूल, काॅलेज की सबके लिए पढ़ाई करनी ही होती है ∣ फर्क़ महज इतना हो जाता है कि जीवन की परीक्षा देने के लिए हमें पढ़ना नहीं होता है ∣ वहां हम परीक्षा को देकर कुछ सीखते हैं ∣ जो स्कूल की परीक्षा के मुकाबले काफी कठिन होती है ∣ जहां पर हमारा सामना उस समय से होता है ∣ जिसकी हमने कभी भी कल्पना नहीं की थी ∣ जहां पर पास होने के लिए हमें 33 नंबर बल्कि धैर्य और समर्पण की  जरूरत होती है ∣  इसी बीच कई बार जिंदगी हमें ऐसे मोड़ पर ले आती है ∣ जहां पर पहले हमें जीवन की और  फिर स्कूल काॅलेज की परीक्षा देनी होती है ∣ ये हमारे लिए जब और मुश्किल हो जाता है ∣ जब  हमारा सामना अपने अतीत और वर्तमान से होता है ∣ जिंदगी में एक परीक्षा ही होती है जो हमें मुश्किल घड़ी में भी वो सीखा जाती है जो हम जीवन की सामान्य घड़ी में भी सीख नहीं पाते हैं इसलिए तो कहती है किसी की सफलता से ईर्ष्या करने की वजाय उसके सामने खड़े होने के काबिल बने ∣

दिखावे से नहीं

  कुछ लोग होते हैं ∣ जो अपने बारे में बताते नहीं थकते  कि मैंने ये किया  , मैने वो किया, मैं इतना महान हूं,मैं किसी की चीज मुफ्त में नहीं रखता हूं ∣ हद तो  तब हो जाती है  जब वो इंसान खुद को सही बताने के चक्कर मैं दूसरे को गलत साबित कर देता है ∣ उसे लगता है कि इस दुनिया में उससे ज्यादा तो कोई महान ही नहीं है ∣ और कुछ चीजो को लेकर व़ो इतना बढ़ा चढ़ाकर बोलता है कि सामने वाला भले शर्म जाएं पर बोलने वाला तो अपनी बात खत्म करके ही आगे बढ़ेगा ∣  आज के समय में जब फैशन इतने जल्दी बदल रहा है ∣ जहां पर अगर हम नहीं बदले तो हो सकता है कि पीछे छुट जाएं, ऐसे में हमें ये एक बार ये विचार करने की जरूरत है ∣ कि कहीं हम जरूरत से ज्यादा तो उन चीजों का दिखावा नहीं कर रहे हैं ∣ जो हमारे पास बहुत कम मात्र में है ∣ 

क्या बिना गीत संगीत कोई जीवन है

  शायद ही इस दुनिया में कोई ऐसा इंसान होगा जिसे गीत सुनना पसंद नहीं होगा भले ही इसमें लोगों की  पसंद अलग- अलग हो सकती है ∣  किसी को फिल्मी गानें किसी को भक्ति गीत,  और किसी को पाश्चात्य गीत  पसंद हो पर सबको गीत संगीत से बहुत ज्यादा लगाव होता है ∣  जिसे कभी हम दुख में तो कभी सुख में गुनगुनाते चले जाते हैं ∣ एक गीत ही तो होते हैं जो हमें एक पल के लिए सारी दुख परेशानी को भूलाकर जिंदगी जीने का आनंद दिलाते हैं ∣ जिसमें हम खुद भी खो जाते हैं ∣ ऐसा नहीं इसकी अहमियत आज ही इतनी बढ़ी है ∣ बल्कि पहले भी लोग गीत को पसंद करते थे जिनका क्रम आज भी जारी है आगे भी यू ही जारी रहेगा ∣