इस धरती में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति पहले इंसान बाद में किसी धर्म या जाति का हिस्सा है ∣ जहां पर सबको अधिकार है अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने का ,अपने धर्म में पूर्ण आस्था रखने का किन्तु उसकी आजादी सिर्फ वहीं तक है ∣ जहां तक वो दूसरे की व्यक्तिगत स्वतंत्रता में अपने कार्यो के जरिए किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाए ∣
आज के समय में हम सब को भारत के उस तिरंगे को देखने की जरूरत है जिसमें त्याग, भाईचारा और सुख शांति का संकेत देते हुए तीन रंगों के मेल से बना तिरंगा है ∣ जो उस देश की राष्ट्र की पहचान है ∣
वो देश पहले लोगों का है ∣ जहां सबको समान न्याय मिलता है ∣ जहां पर लोगों का तंत्र है ∣ उनके द्वारा बनाया गया शासन है ∣ जिसे लोकतंत्र के नाम से जाना जाता है ∣
जिसने पूरे विश्व को अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाया है ∣
Comments