शायद ही इस दुनिया में कोई ऐसा इंसान होगा जिसे गीत सुनना पसंद नहीं होगा भले ही इसमें लोगों की पसंद अलग- अलग हो सकती है ∣
किसी को फिल्मी गानें किसी को भक्ति गीत, और किसी को पाश्चात्य गीत पसंद हो पर सबको गीत संगीत से बहुत ज्यादा लगाव होता है ∣
जिसे कभी हम दुख में तो कभी सुख में गुनगुनाते चले जाते हैं ∣ एक गीत ही तो होते हैं जो हमें एक पल के लिए सारी दुख परेशानी को भूलाकर जिंदगी जीने का आनंद दिलाते हैं ∣ जिसमें हम खुद भी खो जाते हैं ∣
ऐसा नहीं इसकी अहमियत आज ही इतनी बढ़ी है ∣ बल्कि पहले भी लोग गीत को पसंद करते थे जिनका क्रम आज भी जारी है आगे भी यू ही जारी रहेगा ∣

Comments