हम सब अपने जीवन में दो तरह की लड़ाई लड़ते हैं ∣ एक खुद के वजूद से दूसरा बाहरी तत्वों से जहां पर हमें खुद को साबित करना होता है कि हम इस चीज के काबिल है हमें कोई चीज़ मुफ्त में नहीं मिली है ∣
जिंदगी के हर मोड़ पर हमें खुद को साबित करना होता है कि हम इस चीज के लिए ही बने हैं∣ ये कुछ समय के बाद उतरने वाला जुनून नहीं बल्कि हमारे साथ जीवन भर रहने वाला साथी है∣
अगर हमें अपने जीवन में सच में सफलता के शिखर को पाना है ∣ तो हमें उसके लिए संघर्ष करने के साथ जुनूनी भी होना होगा ∣ एक प्यास होनी होगी उसे पाने की जिसके लिए हमें हर वक़्त सजग होना होगा ∣
Comments