Skip to main content

कुछ जानने की जिज्ञासा

जिज्ञासा इंसान की वो ताकत होती है जिससे वो पूरी दुनिया को समझने की क्षमता रखता है∣  

एक बच्चे में भी जिज्ञासा की प्रवृत्ति इस तरह से ह़ोती है कि वो अपने आस पास की चीजों को देखकर हम से ज्यादा गंभीर हो जाता है∣ हम से हर उत्तर प्राप्त करने की कोशिश करने लगता है उसकी उम्र छोटी पर उसके सवाल  बड़े होने लगते हैं ∣

हर कहानी को अगर ध्यान से सुना जाएं तो उसमें ऐसी कोई बात जरूर ह़ोती है जो हमें उसे आगे पढ़ने को मजबूर कर देती है∣
  
 एक महान लेखक की कामयाबी यहीं होती है कि जब उसके लेखन को कोई पाठक पढ़े,तो उसकी कहानी में आगे क्या होने वाला है उसके पाठक में इसे जानने की इच्छा हो ,जो उन्हें आगे  पढ़ने को मजबूर कर दे यहीं एक लेखक की सच्ची कामयाबी हैं ∣

आज के समय में वो  इंसान अपने क्षेत्र में ज्यादा सफल हैं∣ जिसके मन में अनेक जिज्ञासा है अपने चारों तरफ हो रही घटनाओं को जानने की, कुछ ऐसा खोज करने की जिसके बारे में अनेक लोग जानना चाहते हैं∣

     

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..