Skip to main content

जिंदगी में चलते रहना जरूरी ह़ोता है


अक्सर हम जिंदगी में कुछ कदम आगे बढ़ाते हुए कुछ कदम पीछे ले लेते हैं ∣ हमें लगता है कि ये काम हमारे लिए नहीं है हम इसे नहीं कर पाएगें ऐसा करते हुए हम ये भूल जाते हैं ∣ कि जिंदगी में  हार जीत तो लगी ही रहती है किन्तु इंसान का काम लगातार मेहनत करना होता है ∣ 

इस दुनिया में दो तरह के लोग होते है एक  वो जिनकी किस्मत ही उनके जीवन को सरल बना देती है ∣ तो कुछ वो लोग होते हैं जिनको कदम कदम पर मेहनत करनी होती है ∣

  जब जाकर वो एक लंबी दूरी का रास्ता तय कर पाते हैं ∣ 

जिंदगी में हालात बदलते रहते हैं किन्तु हमें अपनी कोशिश जारी रखना होता है कई बार मुश्किल हो जाता है इसे अपनी तरह से करना किन्तु हमें लगातार काम करना होता है ∣ ऐसे ही नहीं मिल जाती है सफलता उसके लिए हंसते रोते काम करते रहना होता है ∣

  

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..