Skip to main content

जिंदगीनामा


कुछ वक्त के साथ

कुछ सख्ती के साथ

आगे बढ़ते चलना

न ए न ए अनुभवों को लेकर
तुम चलते चलना 

सीख सबसे लेना अच्छे और बुरे की
पर अनुचित और उचित में फर्क तुम
समझकर अपनी मंजिल के लिए
निकलना, 


जानना है अगर हाल खुद का 
तो अपने दिल से नहीं दिमाग से पूछना, 

है मंजिल दूर मालूम है मुझे
पर जुनून के साथ 
उसमें मन लगाकर तुम आगे कदम रखना, 

मालूम है मुझे आसान नहीं है राहे जिंदगी की पर
तुम खुद को बनाने के लिए निकलना
थोड़ा दर्द सबको होता है तुम्हें भी होगा, 
पर परेशानी देख तुम पीछे मत रूकना 











Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..