Skip to main content

Posts

Showing posts from May 15, 2022

बुद्ध पूर्णिमा और उसका महत्व

  https://poojabhopal.blogspot.com/2020/05/blog-post_7.html वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था ∣ ये पूर्णिमा तीन वजह से खास मानी जाती है ∣ क्योंकि इसी पूर्णिमा के दिन गौतम बृद्ध का जन्म, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति, और उनका महानिर्वाण हुआ था ∣ गौतम बुद्ध को हिंदू धर्म  में विष्णु के नौवें अवतार के रूप में मानते  है ∣ इसलिए इसे त्यौहार के रूप में बौद्ध धर्म के लोगों के साथ हिन्दू लोग भी मनाते है ∣ इसे भारत के अलावा चीन , नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका जैसे विश्व के कई देशों में त्यौहार के रूप मनाते है ∣ आज वर्तमान समय में हम सब को गौतम बुद्ध के विचार को आत्मसात् करने की जरूरत है ∣ जहां हमारा ध्यान आज के बारे में सोचकर कम भविष्य के बारे में ज्यादा सोचकर व्याकुल हो रहे है ∣ हमें अपने आज को ध्यान में रखकर  काम करने की जरूरत है ∣