Skip to main content

Posts

Showing posts from November 3, 2025

women world cup: कई मायनों में खास हैं विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की जीत

मिसालें दी जाती है बोली नहीं जाती है । आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी एक ऐसी मिसाल पेश की है जो हमेशा याद रखी जाएगी। जिन्होंने  पूरे  52 साल के बाद टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की है जो कई मायनों में खास हैं। आज जब हम क्रिकेट का नाम लेते हैं तो हमारे मुंह से जो नाम निकलता है उसमें विराट कोहली , रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी ही हमें याद आते हैं। लेकिन कल की जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम हमें याद करने को मजबूर किया। जिनके नाम से महिला क्रिकेट जाना जाएगा फिर वो चाहे   कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी हो या ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जिन्होंने ये सिद्ध किया कि मैदान में कोई भी खेले वो क्रिकेट ही होगा। उसे महिलाएं खेल रही है इससे उसका नाम नहीं बदलेगा। जो अब भारत की हर उस लड़की को मैच को बतौर अपना व्यवसाय चुनने की आजादी देगा। जिन्हें ये कहा जाता है कि ये खेल लड़कियों के बस का नहीं है। पूरे मैच का अगर हम विश्लेषण करें तो मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा। जहां कभी भारत और कभी साउथ अफ्रीका ...