Skip to main content

Posts

Showing posts from September 19, 2021

जिंदगी को जीना है तो

  जिंदगी दुख और सुख के मेल से बनती है जहाँ पर कभी खुश तो कभी किसी चीज के लिए हम दुखी हो जाया करते हैं। जिसमें हम सब की होती है दिली तमन्ना की हम भरे ऊंची उड़ान और सच कर जाएं अपने सपने । जो सम्भव हो सकता हैं , अगर हमें खुद पर विश्वास इस कदर हो कि आकर खुदा भी कहे कि नाकाबिल हो तुम तो अपने काम से तुम जीत जाओं उस खुदा से।  इस बीच हो सकता है, एक पल के लिए लगे तुम्हें कि नाकाबिल हो तुम इसके लिए पर  लगातार लड़ना तुम खुद से और कोशिश जारी रखना अपनी मंजिल पाने की क्या पता अगली मंजिल कर रही हो तुम्हारा इंतजार हो जाए तुम्हारे पूरे सपने। जिंदगी जीने का सबसे अच्छा नियम यही है, कि या तो तुम दूसरों की हाथ की कठपुतली बन जाओं। या अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए हर किसी से लड़ जाओं और बातों से नहीं अपने काम से तुम अपनी जीत का परचम लहराओं और  बन जाओं तुम बेशकीमती और पहनों अपने सिर पर  सफलता का ताज । जानती हुं , आसान नहीं है ये करना पर मुश्किल भी नहीं है अगर दिल में तमन्ना अपने ख्वाब को सच करने की । "जुनून हो तो चल आज कर ले  फैसला खुद से  जिंदगी में तु जीत जाएगा  व़ो...