Skip to main content

Posts

Showing posts from May 7, 2022

वो माँ ही तो होती है

   माँ जिसको फिक्र अपने से ज्यादा बच्चों की होती है जो मसीहा बनकर अपने बच्चों की रक्षा करती है ∣ जो अपने बारे में कम  परिवार के बारें में ज्यादा सोचती है  जिसके लिए अपनी खुशियों से ज्यादा अपनों की खुशियां ज्यादा महत्वपूर्ण होती है ∣ एक दिन भी अगर बीमार हम पड़ जाए  तो सबसे  ज्यादा परेशान वो ही तो होती है ∣ हमें लगता है कि बात बात पर वो हमें कितना  समझती है हमें बेमतलब ही क्यों डांट  लगती है ∣ एक माँ ही जानती है कि उसके बच्चों के लिए सही क्या है और गलत क्या है ∣ बड़े खुशनसीब  वो लोग  होते हैं जिनकी माँ होती है वरना कितने ऐसे लोग होते हैं जिनकी माँ उन्हें देखने तक को  नसीब नहीं होती है ∣ माँ है तो उसकी कद्र करें  उसके होने से ही हमारी दुनिया होती है ∣ वो माँ ही तो होती है जो हंसते हंसते अपने सारे गम सह लेती है पर जब बात उसके बच्चों की आए तो सारी दुनिया से लड़  जाती है ∣ आज भी जब चोट हमें लगती है तो सबसे पहले  हमें  याद अपनी माँ की ही तो आती है ∣ वो माँ होती है जिसके होने से हमारी दुनिया होती है ∣