Skip to main content

Posts

Showing posts from March 16, 2022

त्यौहारों की अपनी विशेषता है

  त्यौहार कोई सा भी सबका अपना महत्व होता है ∣  इन त्यौहारों की वजह से ही तो हम अपनों को और बेहतर से जानते हैं  अपनों संग हंसते और गुनगुनाते है ∣  बात चाहे अपनों संग त्यौहारों को मनाने या उसकी  तैयारी करना हो ये एक ऐसा मौका होता है जब हम सब अपने रिश्तों की मधुरता को और ज्यादा बढ़ाते हैं ∣ एक वक्त के लिए मनमुटाव दूर कर अपनों संग संचार कर उनके दिलों की बात को जानते है∣  बड़े खुशनसीब व़ो लोग होते हैं  जिनके संग त्यौहार को मनाने के लिए  उनके  अपने होते हैं ∣  आज वैश्वीकरण के दौर में  एक ओर पूरी दुनिया एकसाथ आ गयी है जहां हमें किसी भी देश के लोग से बातचीत करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती है वहीं   दूसरी ओर हम अपनों से काफी दूर जा होते जा रहे हैं ∣ जहां हमारे पास सब के लिए वक्त है केवल अपनों के लिए वक्त नहीं है ∣  अपने पड़ोसी के हाल चाल हमें कम पता होगें पर  पूरी दुनिया की खबर हमें होगी ∣