Skip to main content

Posts

Showing posts from December 9, 2020

फर्क नहीं पड़ता

तुम्हे लगता हो कि तुम्हारे रोने और हंसने से किसी को फर्क पड़ता है तो ये तुम्हारी गलतफहमी है लोग नहीं देखते तुम्हारी परेशानी को वो तो देखते हैं तुम्हारी काबिलियत और काम के प्रति समर्पण को कुछ लोग अपने काम से उस काम के करने के तरीके को बदल देते हैं तो कुछ लोग अपने आप को ही बदल देते हैं. अक्सर परिस्थितियां तुमको जिंदगी जीने का तरीका  सिखा  देती है गिरते गिरते उठने की वजह बता देती है जिंदगी हर पल जिंदगी जीने की वजह दिखा देती है जब जिंदगी मिली ही जीने को तो क्यों रो रहे हो तुम थोड़ी सी मुश्किलों से, ये दुनिया उसी की है जिसने संघर्ष किया है आना जाना तो जिंदगी का चलता ही रहता है दुनिया उसी की है जिसने खुद को बेहतर साबित किया है. कुछ लोग की चंद लफ़्ज़ों से क्यों घबरा जाते हो तुम क्या बिना संघर्ष करे किसी को कुछ मिला है.