Skip to main content

Posts

Showing posts from April 3, 2023

अक्सर मुस्कराहट के पीछे छुपा होता है

 अक्सर जो बात बात पर बहुत हंस रहा होता है ∣  उसके जीवन में उतना ही गम  होता है ∣ जो अपने गम को छुपा कर मुस्कराहट भरे चेहरे के साथ जीता हैं ∣ ऐसे लोगों को हर कोई पसंद करता है ∣ इनकी इस मुस्कराहट के दीवाने न जाने कितने लोग होते हैं ∣ इसमें कुछ लोग वो भी होते है जो उन से ईर्ष्या करते हैं ∣ कहते हैं कि वो क्या जाने गम क्या चीज होती है ∣ किन्तु वो  व्यक्ति ही जानता है कि वो इस मुस्कुराहट के साथ कितने   गम को पीता हैं ∣ किसी से नहीं करता हैं कोई शिकायत वो तो केवल अपनी जिंदगी को जीता हैं ∣ ऐसा नहीं है उनके जीवन में कोई परेशानी नहीं होती है  किन्तु इसके बावजूद वो मुस्कुराहट के साथ जीवन को जीता हैं ∣

आखिर क्यों पढ़ना जरूरी है कलाम की Ignited Minds

इस पृथ्वी का सबसे उपयोगी  संसाधन है देश के वो ' Ignited Minds' जो हमारे देश को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं ∣ इनके मस्तिष्क का सही उपयोग कर उनसे काम करवाया जा सकता है ∣   इस किताब में  कलाम ने अपने उन अनुभवों को दर्ज किया है जब वो स्कूलों में छात्रों से मिलने जाते हैं ।  एक छात्र के उत्तर से प्रभावित होकर उन्हें ये किताब लिखी है ∣  बता दूं कि कलाम ने स्कूली बच्चों से पूछा था कि हमारा सबसे बड़ा शत्रु कौन है? तब एक छात्र ने इसका उत्तर गरीबी बताया था।  इसके बाद कलाम ने एक ऐसी किताब को लिखने की कोशिश की । जो देश की युवा पीढ़ी को सम्बोधित कर सके। ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ इसमें कलाम ने बताया है कि   1. सपने किस तरह से एक संदेश में बदलते हैं जब हम कोई सपना देखते है। तब हम उसके लिए अपना एक विचार बनाते हैं उस विचार के मुताबिक हम काम को करते हैं ∣ 2. सफलता के लिए व्यक्ति को इन चरणों से गुजरना पड़ता है १. व्यक्ति को अपनी   असफलता से सीख कर आगे बढ़ना होता है ∣  उस वक्त जो भी हम अनुभव कर रहे है उसे हमेशा याद रखना होता है ∣ यहीं वो चीज है...