Skip to main content

आखिर क्यों पढ़ना जरूरी है कलाम की Ignited Minds



इस पृथ्वी का सबसे उपयोगी  संसाधन है देश के वो 'Ignited Minds' जो हमारे देश को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं ∣ इनके मस्तिष्क का सही उपयोग कर उनसे काम करवाया जा सकता है ∣
 
इस किताब में कलाम ने अपने उन अनुभवों को दर्ज किया है जब वो स्कूलों में छात्रों से मिलने जाते हैं । एक छात्र के उत्तर से प्रभावित होकर उन्हें ये किताब लिखी है ∣ बता दूं कि कलाम ने स्कूली बच्चों से पूछा था कि हमारा सबसे बड़ा शत्रु कौन है? तब एक छात्र ने इसका उत्तर गरीबी बताया था। 

इसके बाद कलाम ने एक ऐसी किताब को लिखने की कोशिश की । जो देश की युवा पीढ़ी को सम्बोधित कर सके। ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌
इसमें कलाम ने बताया है कि 

 1. सपने किस तरह से एक संदेश में बदलते हैं

जब हम कोई सपना देखते है। तब हम उसके लिए अपना एक विचार बनाते हैं उस विचार के मुताबिक हम काम को करते हैं ∣

2.सफलता के लिए व्यक्ति को इन चरणों से गुजरना पड़ता है

१. व्यक्ति को अपनी असफलता से सीख कर आगे बढ़ना होता है ∣ उस वक्त जो भी हम अनुभव कर रहे है उसे हमेशा याद रखना होता है ∣ यहीं वो चीज है जो हमें बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है ∣
२. असफलता एक ऐसी चीज होती है ∣ जो उसे कठिन से कठिन चीज सिखा देती है ∣
३.अपने सपनों के प्रति प्रतिबद्ध रहना पड़ता है ∣

3. आदर्श व्यक्ति

हमारी सफलता काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करती है। कि हमारा आदर्श कौन हैं। जो कोई भी हो सकता है हमारे माता पिता, गुरु जो हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ∣ वो हमें हमारी ताकत बताते हैं जीवन की विषम परिस्थितियों में भी काम को किस तरह से किया जाए। व़ो हमें बताते हैं ∣

4. संत सिखाते हैं

संत में एक विशेष प्रकार की आध्यात्मिक शक्ति होती है। जो अपने मन को पूर्ण रूप से नियंत्रित रखते हैं ∣ उनसे हम खुद के मन को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है ∣ ये सीख सकते हैं ∣

5. समाज से सीख सकते हैं

समाज के द्वारा हमें सबसे महत्वपूर्ण चीज जो सिखाने को मिलती है। वो है कि ज्ञान के धन को एक पीढ़ी से कैसे दूसरी पीढ़ी तक कैसे पहुंचाया जा सकता है ∣

6. सबसे बड़ी सम्पत्ति है

किसी देश की सबसे बड़ी सम्पत्ति वो लोग है जो अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं ∣
किसी भी देश के लिए ये जरूरी है कि उस देश के लोग जो भी काम कर रहे हैं उसे पूर्ण ईमानदारी के साथ करें ∣

इसलिए पढ़ना जरूरी है  Ignited Minds'

आज के समय में जब युवाओं के बीच सबसे ज्यादा निराशा दिखाई देती है ∣ वो किसी भी काम को लेकर उत्साही नहीं  रहते हैं ∣ ऐसे में हम इस किताब को पढ़  सपनों के महत्व को समझ सकते हैं ∣ सपनों को किस तरह से सच किया जा सकता है इसे हम जान सकते हैं ∣ 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..