Skip to main content

अनुभव



जीवन में अक्सर परिस्थितियों के मुताबिक इंसान अनुभवों को लेता है ∣ जहां एक अनुभव उसे ताउम्र के जख्म दे जाता है ∣ वही ं दूसरा अनुभव उसे जीवन जीने की वजह दे जाता है ∣
ये अनुभव अपनी प्रकृति के मुताबिक बदलता रहता है ∣ अच्छे अनुभव को हर कोई सजोएं रखने की कोशिश करता है ∣ जबकि बुरे अनुभव को वो चाहकर भी भूल नहीं पाता है ∣
चाहे उसने जीवन में कितने भी दुख का समान क्यों न किया हो। 
किन्तु हर बार उसकी तरफ आता एक डरावना अनुभव उसे पहले से ज्यादा डरा दे जाता है ∣
 जो साध्य और असाध्य का रूप धारण कर उसे डरा जाता है ∣
साध्य जिसे प्रयत्नों के द्वारा दूर किया जा सकता है ∣ असाध्य जिसे प्रयत्नों के द्वारा दूर नहीं किया जा सकता है ∣
इंसान चाहे इस दुनिया में सबकुछ भूल जाएं, किन्तु वो अपने उस अनुभव को नहीं भूल पाता है । जिसने उसे सफलता को पाने के लिए मजबूर किया । 
अपनी हार से लिया गया हर एक अनुभव उसे सफलता पाने का एक गुण दे जाता है ∣
 यहीं वो चीज है जो उसे बेहतर करने की प्रेरणा दे जाता है ∣ अपनी असफलता से सीख व़ो सफलता पाने को आतुर हो जाता है ∣

यहीं तो वो चीज है जो उसे दुनिया का रंग दिखाती है ∣ 
जहां हर कोई अपने काम से मतलब रखता है ∣  ये अनुभव ही है ∣ जो उसे अच्छे बुरे दिनों के फर्क को सीखता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..