Skip to main content

Posts

Showing posts from March 5, 2021

समझ और समझदारी में फर्क

  हम अक्सर दो चीजों में ही उलझे रहते हैं जिसका फर्क करते समय अक्सर हम ये भूल जाते हैं कि सच और झूठ की दीवार किसे कहते हैं हजार बार झूठ को दोहराने पर भी वो सत्य हो जाता है और झूठ सच में तब्दील हो जाता है हमें मालूम ही नहीं चल पाता कि ये सब ठीक इस तरह ही समझ ओर समझदारी की गफलत में हम फंस कर रह जाते हैं और जब इसके भवर से निकलते हैं तब तक देर हो चुकी होती थी समझ और समझदारी के फर्क को समझने की. जरा गौर फरमाएगा इस बात पर कि आज दस मूर्ख के बीच एक समझदार इंसान है जो खुद  इनमें शामिल हो चुका है क्योंकि उसकी तुलना में मूर्ख आबादी ज्यादा है आज के समय में जब तमाम तरह के आकर्षण हमारे आस पास मौजूद है तब ऐसे समय में हम सब को अपने उन काम को प्राथमिकता देने की जरूरत है जो सच में प्राथमिकता रखती है किन्तु हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं आज के समय में एक समझदार व्यक्तित्व वो ही है जो खुद के बारे में अच्छा बुरा जानता है और अच्छे से दोस्ती बुरे से  बेवफा  बनाकर रहता है वो ही खुशकिस्मत है जो समझदार से से ज्यादा समझदारी पर विश्वास करता है.