Skip to main content

Posts

Showing posts from March 13, 2023

सफलता की उड़ान के लिए

https://hubhopper.com/episode/episode-94-1678712679 सफलता की कहानी सपने, सपने, सपने सपने के मुताबिक जब इंसान के  विचार बदलते है। उसके अनुसार जब उसके  काम बदलते है । तब जाकर सफलता  मिलती  है। ऐसे ही कहां कोई सफलता की  कहानी लिखी जाती है। 'सफलता कभी निश्चित नहीं होती ,असफलता कभी अंतिम नहीं होती '               जीवन में अक्सर  इंसान को   सफलता एक बार में मिल जाएं । ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है । कई बार उसे इसके लिए लगातार चलते जाना होता है । अपनी हर असफलता से कुछ सीख,आगे बढ़ना होता है।  आसान नहीं होता है लगातार चलते जाना । फिर भी उसे आगे बढ़ जाना होता है। जब जब इतिहास लिखा जाता है तब तब उसके लिए  बहुत कुछ सहना होता है । आसान नहीं होता है लगातार चलते जाना, हर हालात में  फिर भी उसे एक सफलाता के लिए दुख -दर्द को सह आगे निकल जाना होता है। अक्सर इस बीच उसे खुद से लड़ना होता है।   दुनिया क्या कहां रही है उसके बारें में, इससे हटकर उसे खुद को साबित करना होता है। जीवन के उतार- चढ़ावों के बीच उसे खुद क...