Skip to main content

सफलता की उड़ान के लिए


सफलता की कहानी


सपने, सपने, सपने
सपने के मुताबिक जब इंसान के 
विचार बदलते है।
उसके अनुसार जब उसके 
काम बदलते है ।
तब जाकर सफलता मिलती है।
ऐसे ही कहां कोई सफलता की
 कहानी लिखी जाती है।

'सफलता कभी निश्चित नहीं होती ,असफलता कभी अंतिम नहीं होती '             
जीवन में अक्सर इंसान को सफलता एक बार में मिल जाएं । ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है । कई बार उसे
इसके लिए लगातार चलते जाना होता है ।अपनी हर असफलता से कुछ सीख,आगे बढ़ना होता है। आसान नहीं होता है लगातार चलते जाना । फिर भी उसे आगे बढ़ जाना होता है।
जब जब इतिहास लिखा जाता है तब तब उसके लिए  बहुत कुछ सहना होता है ।
आसान नहीं होता है लगातार चलते जाना, हर हालात में  फिर भी उसे एक सफलाता के लिए दुख -दर्द को सह आगे निकल जाना होता है।
अक्सर इस बीच उसे खुद से लड़ना होता है। दुनिया क्या कहां रही है उसके बारें में, इससे हटकर उसे खुद को साबित करना होता है। जीवन के उतार- चढ़ावों के बीच उसे खुद के लिए आगे बढ़ा जाना जाता है। तब सफलता की कहानी लिखी जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..