आज के समय में लोगों के पास ज्ञान कम झूठी शान वाली सोच ज्यादा देखने को मिलती है ∣
उन्हें किसी चीज का जरा सा ज्ञान क्या हो जाता है वो खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने लगते हैं ∣ ऐसा करते वक्त लोगों को नीचा दिखाने का कोई भी वो मौका नहीं छोड़ते है ∣
ऐसे लोगों को आज के समय में खोजने की जरूरत नहीं पड़ती है वो हमें अपने आस पास ही मिल जाया करते हैं∣ ऐसे लोगों को देखकर उनसे ईर्ष्या कम और उन पर तरस ज्यादा आता है∣
जबकि इसके विपरीत उन लोगों की संख्या कम हुई है ∣
जो सच में बहुत जानते समझते हैं किन्तु दुनिया के सामने वो
ऐसे रहते है जैसे कि वो कुछ जानते ही नहीं है ∣
आज के समय में अगर हमें अपने पेशे में सफल होना है तो इसके लिए हमें कुछ नया जानने के लिए जिज्ञासु बना रहना होगा ∣ किन्तु इस बीच हमें खुद पर अहम का भाव भी कम करना होगा ∣ ये बहुत ध्यान रखनी होगी 'आसमां में वहीं उड़ान भरता है जो कि हल्का होता है' ∣
Comments