Skip to main content

Posts

Showing posts from March 22, 2022

World Water Day

मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान है ∣ इसके अलावा जल भी हमारी मूल आवश्यकताओं  में से एक है ∣ जिसके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है ∣  आज उस जल का दोहन तो बहुत हो रहा है किन्तु उसको बचाने के प्रयास न के बराबर किए जा रहे हैं ∣  हालांकि सतत विकास के 17 लक्ष्य में से  एक लक्ष्य 'पीने योग्य पानी की भी उपलब्धता सभी  लोगों तक करना है '∣ जिसके लिए भारत भी लगातार प्रयास कर रहा है ∣  वहीं एक तरफ जहां आज भूगर्भीय जल के स्त्रोत कम होते जा रहे हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक जल के स्त्रोत  भी आज विलुप्त होने की कगार पर है ∣ ऐसे में प्रश्न उठता है कि आज जल को कैसे बचाया जा सकता है ?  इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि नदी से नालें बनाने की प्रक्रिया को रोका जाएं  ∣   भूगर्भीय जल क़ो बचाने के लिए टूयबवे ल की व्यवस्था को कम से कम किया जाएं ∣ साथ ही पाईप लाईन के आए दिन होने वाले लीकेज को रोकने के लिए अच्छी पाइप लाइन की व्यवस्था की जाएं∣  इसके अलावा आज हम सब को ये समझने की जरूरत है कि जिस तरह घर में एक दिन पानी न आने पर ह...