होली रंगों का त्यौहार होता है lजो हमें सामाजिक समरसता का संदेश देता है l होली का त्यौहार हिन्दू धर्म के लोगों के मुख्य त्यौहार में से एक है जो कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है जिसमें पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके दूसरे दिन होली खेली जाती है l उत्तर भारत में होली के आठ दिन पहले जहाँ पर होलिका जलाना है वहाँ पर गोकाष्ट रखा दिया जाता है l जिसे 'होलिकाष्टक 'के नाम से जाना जाता है साथ ही इस दिन से लेकर होली तक घरों के बाहर रंगोली बनाई जाती है l वैसे तो होली दो दिन की होती है l किन्तु जहाँ के नाम से होली विश्व भर में प्रसिद्ध है lजिसे देखने के लिए विदेशभर के लोग भारत आते हैं वो होली पूरे चालीस दिन तक मथुरा, वृदांवन, ब्रज में खेली जाती है l जिसमें फूलो की होली, लट्ठ मार होली, लड्डू की होली होती है l वैसे तो होली की उत्पत्ति के लिए क ई पौराणिक कथाएँ है l किन्तु होली के समकक्ष सबसे ज्यादा भक्त प्रहलाद और भगवान शिव की कहानी देखी जाती है l विष्णु पुराण के अनुसार एक अंहकारी राजा हिरण्यकश्यप था ज...