Skip to main content

Posts

Showing posts from November 1, 2021

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

लघु भारत नाम से मशहूर मध्यप्रदेश का गठन आज ही के दिन 1 नंवबर 1956 को हुआ था∣ अगर हम इसके नाम की ओर गौर करें तो इसका पूरा नाम सेन्ट्रल प्रोविंस एण्ड बेरार था ∣ इस पर पहले अंग्रेजों ने हुकूमत की थी जिसके पश्चात मुगलों और मराठों ने इस पर राज्य किया था ∣ इसे हम सोयाबीन राज्य के अलावा हदय प्रदेश, नदियों का मायका और कोहिनूर प्रदेश, जनजाति प्रदेश के साथ साथ सोया प्रदेश, लघु भारत के नाम से भी जानते है ∣ वहीं जब हम मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति देखते हैं तो पाते हैं कि मध्यप्रदेश  भारत के मानचित्र में सबसे मध्य में स्थित है ∣ इस कारण इसे 'हदय प्रदेश 'के नाम से भी जाना जाता है ∣ मध्यप्रदेश अपनी  ऐतिहासिक विरासत, विविधता पूर्ण भौतिक संरचना और प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा व्यापक जैवविविधता के चलते  आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहा है ∣  इसके अलावा मानव जीवन से जुड़े साक्ष्य सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में ही मिलते हैं जिसमें म ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित  भी मबेटका और आजमगढ़ जैसे पुरातात्विक स्थल प्रमुख हैं∣ बता दे कि वैदिक साहित्य में मध्यप्रदेश का वर्णन दक्षिणापथ...