Skip to main content

Posts

Showing posts from December 3, 2023

चुनाव में जीत के मायने

वो वोट ही तो मांगने आएं उनका तो काम है अपनी पार्टी के लिए  वोट मांगना आगे जनता की मर्जी वो किसे जीतने की कोशिश करते नजर आने वाले है कहने में बड़ा आसान निभाने में उतना कठिन होता है ∣ जहां चार लोग हमारी बात से सहमत हो ये निश्चित नहीं ऐसे में एक बड़ी संख्या को अपने मत में करना कहां आसान हो पाता है ∣ इसके बावजूद जो जनता के बीच दिल से जुड़ जाते हैं अच्छा गलत सब सही नहीं किन्तु उनके आने से हमें कुछ बेहतर मिलेगा इस सोच के साथ वो मत देने जरूर जाते हैं।  जो चुनाव में जीत जाते हैं कितनी भी आलोचना करें उनकी पर आखिर कार वो जनता के ही तो प्रतिनिधित्व होते हैं जिनके लिए जनता वक्त निकलती है एक एक वोट की कीमत समझ वो वोट देने को अपना कर्म समझ  अपने मत का प्रयोग करना जानती है ∣