Skip to main content

Posts

Showing posts from December 28, 2019

विचार

                                 कभी किसी से बात करने पर अगर वो आप पर गुस्सा करे तो उसे नाराज मत होना क्योकि आपको नहीं पता उसका मूड आज कैसा है । दूसरो की परेशानी को जो जानकर हमें ये मालूम चलता है कि हम उसे कितनी बेहतर जिंदगी जी रहे है फिर भी हमें अपनी जिंदगी से शिकायते है। समस्या के आने पर हमें अपने अंदर छिपी शक्ति का एहसास होता है। असली प्रतियोगिता पेपर देने वाले कमरे में समझ में आती है जहां पर हर कोई कुछ लिख रहा होता है। हर एक अनुभव आपको अपने बारे में एक ऩयी ऊर्जा और ताकत के बारे में बतता है।

सड़क पर सोता वो

             सड़क पर सोता वो            कोई ठिकना क्या उसका होता            कभी भागता किसी के पीछे              कुछ पैसे के लिये             तो कभी  केवल वो             सड़क पर ही सोता।            होती कितनी भी ठिठुरती ठंड            पर उसका कोई ठिकना न होता           किसी के पास होता अच्छा             बिस्तार तो कोई सड़क            पर ही सुकून की नींद सोता।