Skip to main content

Posts

Showing posts from March 22, 2026

WORLD WATER DAY: पानी अब न बचा सके तो कब

आज विश्व जल दिवस है जिसका उद्देश्य जल को सुरक्षित रखना है. जल के महत्व को लोगों को पहुंचना है. लेकिन क्या आज सच में हम पानी के महत्व को समझ पाये है.. जहां लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है... पानी के एक एक बूंद के लिए लोगों को मोहताज होना पड़ रहा है... इसके बावजूद हम लोग नहीं समझ रहे हैं। आने पीढ़ी की तो बात छोड़िए हम अपने कल को नहीं देख पा रहे हैं। इस सच को हम कितना भी झुठला ले लेकिन सच्चाई यहीं है कि अगर हमने अब भी पानी बचाने के बारे में नहीं सोचा तो देर सबेर ये समस्या एक विकराल रूप ले लेगी। जिसको लेकर हम अफसोस के अलावा कुछ भी नहीं कर पाएंगे। अब भी देर नहीं हुई है हमें पानी को बचाने के बारे में अब न सिर्फ सोचना नहीं बल्कि काम करना होगा। इसके लिए केवल महिलाओं को नहीं बल्कि पुरूषों को भी आगे आना होगा। पानी के प्रबंधन के बारे में सोचना होगा।