Skip to main content

Posts

Showing posts from May 14, 2022

गुल्लक मूवी रिव्यू

गुल्लक सीरीज एक मध्यमवर्गीय  परिवार की कहानी है ∣ जहां पैसे कमाने वाला व्यक्ति घर का एक ही सदस्य है ∣ पर सबकी फरमाइश पूरी करने की जैसे उसने ठानी है ∣ जिसका नाम संतोष मिश्रा है ∣ जो बिजली कार्यालय में एक क्लर्क है ∣  जिसने आज तक कोई रिश्वत नहीं ली है ∣ दूसरी पात्र शांति मिश्रा जी है जो इस घर को बंधे रखने का काम करती है ∣ और परिवार की खुशियों के लिए सदैव अपनी खुशियों का त्याग करती  है ∣ अगला पात्र है  अमन जो दसवीं के बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगा है ∣ जिसे  पढ़ने के अलावा सब कुछ पसंद है ∣ किन्तु वो उस समय सबको चौका देता है जब व़ो बोर्ड परीक्षा में अपने स्कूल में टाॅप कर जाता है जो पूरे 87 प्रतिशत बनकर अपने घर का नाम रोशन करता है ∣  और आखिर में आता है इस घर का बड़ा बेटा अनु है ∣ जो एसएससी  की तैयारी में लगा हुआ है ∣ जिसे अब एक नौकरी की तलाश है ∣ जब उसे नौकरी नहीं मिलती है तब वो एक प्राईवेट नौकरी करने लगता है∣ और एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति की तरह अपनी पहली सैलरी से अपने लिए बाटा के 8 हजार के जूते खरीदने की कोशिश करता है ∣ पर उसकी खुशियां उस समय खत्म ह़ो जात...