Skip to main content

Posts

Showing posts from September 4, 2021

जो जैसा दिखता है वो वैसा होता नहीं

अक्सर हम लोगों की पहचान उनके पहनावे से करने लगते हैं ∣ जो आगे चलकर हमारी बड़ी भूल बन जाती है ∣ क ई बार हम किसी के रहन सहन को देखकर उसे गरीब समझ लेते हैं ∣ तो क ई बार उसे अमीर ∣ किसी के सख्त व्यवहार को देख कर हम अक्सर उसे बुरा व्यक्ति समझने लगते है ∣  जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है वो इंसान मन का उतना ही साफ व्यक्ति होता है ∣ हम सब अक्सर किसी व्यक्ति के बारे मेंं इतने जल्दी अपना विचार बना लेते हैं ∣ जैसे हमने उसके बारे में सब कुछ जान लिया जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है ∣ हर किसी चीज के दो पहलू होते है, पर अक्सर हम उसका एक पहलू को देखकर उसके बारें में अपना मत बना लेते हैं ∣ जिंदगी में अगर हम कभी किसी शख्सियत का मूल्यांकन कर रहे हैं तो केवल इसे न करे कि हमने लोगों से उसके बारे में ऐसा ही सुना है बल्कि उसका मूल्यांकन उसके जीवन के सभी पहलुओं को देखकर करें क्योंकि अक्सर जो जैसा दिखता है वो वैसा होता नहीं है∣