Skip to main content

जो जैसा दिखता है वो वैसा होता नहीं





अक्सर हम लोगों की पहचान उनके पहनावे से करने लगते हैं ∣ जो आगे चलकर हमारी बड़ी भूल बन जाती है ∣

क ई बार हम किसी के रहन सहन को देखकर उसे गरीब समझ लेते हैं ∣ तो क ई बार उसे अमीर ∣

किसी के सख्त व्यवहार को देख कर हम अक्सर उसे बुरा व्यक्ति समझने लगते है ∣

 जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है वो इंसान मन का उतना ही साफ व्यक्ति होता है ∣

हम सब अक्सर किसी व्यक्ति के बारे मेंं इतने जल्दी अपना विचार बना लेते हैं ∣ जैसे हमने उसके बारे में सब कुछ जान लिया जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है ∣

हर किसी चीज के दो पहलू होते है, पर अक्सर हम उसका एक पहलू को देखकर उसके बारें में अपना मत बना लेते हैं ∣

जिंदगी में अगर हम कभी किसी शख्सियत का मूल्यांकन कर रहे हैं तो केवल इसे न करे कि हमने लोगों से उसके बारे में ऐसा ही सुना है बल्कि उसका मूल्यांकन उसके जीवन के सभी पहलुओं को देखकर करें क्योंकि अक्सर जो जैसा दिखता है वो वैसा होता नहीं है∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..