Skip to main content

रह जाते हैं

  


समय के साथ अक्सर बदल जाते हैं रास्ते

जो खाते है लोग साथ जीने मरने की

 कसमें

वो बीच में ही छोड़कर निकल जाते हैं

अपने अपने रास्ते, 



जहाँ मिलते हैं अनजान लोग

जिनके साथ रहते है हम

पुराने दोस्त छोड़ आगे निकल जाते हैं हम

तब नही रहती हम में कोई दिलचस्पी 

ये जानने की

कि

क्या कर रहे हैं वो लोग जो

निकले थे हमारे संग, 

समय के साथ

अक्सर बदल जाती है 

हमारी पसंद, नापसंद

पीछे मुड़कर देखने का तो 

जैसे वक्त ही नहीं रहता है हमें, 

एक समय  करते थे हम कभी फिजूल बर्बादी समय की

पर कब होने लगी  उसकी हमारे जीवन में कमी

जैसे पता ही नहीं लगा हमें , 

हम नहीं हमारी परिस्थितियां बदली है

जैसे किसी को बताने का वक्त ही नहीं मिला हमें , 

कुछ जबाब तो मिल जाते हैं समय के साथ

पर कुछ सवाल तो जैसे सवाल ही रह जाते हैं

अक्सर समय के साथ लोग बदल जाया करते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..