जिंदगी जीना क्या आसान होता है?
जहाँ पर पथ में मिलते कभी फूल तो कभी कांटे
पर उन कांटों पर अपनों को चलता देखना
क्या आसान होता है?
किसी ने सच ही कहा है...
जिन्दगी खत्म करना आसान होता है
पर हर दर्द को सहते जिंदगी जीना
क्या आसान होता है?
किसी के सामने ऱो देना आसान ह़ोता है
पर अपने आसुओं को छिपाना क्या आसान होता है?
अपना दर्द सब को बताना देना
जी हल्का कर देना होता है
पर उस दर्द को किसी न कहना क्या आसान होता है?
परीक्षा देना तो सामान्य होता है
पर अपनी जिंदगी की उस परीक्षा
में पास होना क्या आसान होता है?
जहाँ पर हमें मिल रही हर एक कदम पर चुनौती
जो मांग करती है हम से
और बेहतर करने के लिए
अपने काम को करते जाना क्या आसान होता है?
आसान नहीं होता जिंदगी में चलते
जाना....
हर विकट परिस्थितियों में
जहाँ पर हर समय हमारा हो रहा इम्तिहान होता है ∣
Comments