Skip to main content

कोशिश सब को करनी पड़ती है

 


ई बार हम को लगता है, कि हम ही केवल इस दुनिया में ऐसे लोग है। जो किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए जी तोड़

 मेहनत करते हैं, और उससे सीखने के चक्कर में अक्सर अपने जीवन की अन्य गतिविधियों को बहुत संयमित कर देते हैं।





जबकि हमारे जानकारी के बहुत से ऐसे लोग होते है ,जो हर चीज में अपना सुख चैन की तलाश करते हैं।

पर जिंदगी के कुछ अनुभव हमें बताते हैं। कि इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं जिसे किसी चीज को पाने के लिए बेहिसाब मेहनत न करनी पड़े।

समकालीन समय की यहां सच्चाई है कि हम जितना भी कह दे कि बिना काम करें ही सब कुछ हो जाएगा और हम बाद में उस चीज को सीख लेगें ऐसा कभी भी होने वाला नहीं है। क्योंकि जिंदगी में बाद ( कल) कभी नहीं आता वक्त निकल जानें पर केवल हाथ पछतावा ही लग पाता शायद इसलिए कह गए लोग जिंदगी बहुत 

कम मोहलत देती है ।कुछ करने की क्योंकि उसके पास नहीं होते हैं, ज्यादा दिन खुद को संवारने के क्योंकि होती है वो एक किराये का घर जहाँ नहीं होता उसका ठिकाना बहुत सारे दिन के।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..