Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2023

काश वो दिन

कहते है इंसान किसी भी चीज की कीमत उसके खोने के बाद ही समझता है। जब तक वो उसकी नजरों के सामने होती है तब तक वो कहां उसे समझ पाता है।   जैसे आज ही का तो दिन था । कहने को तो उसे बीते पांच साल से ज्यादा का वक्त हो गया था किन्तु लगता है जैसे कल की तो बात है। हम सब की जिंदगी में कुछ लोग ऐसे जरूर होते है जिनसे हम भले ज्यादा बातचीत न करें किन्तु उनके प्रति हम बहुत सम्मान रखते है।  पर जैसे एक छोटी सी गलती हमें ताउम्र के लिए वो जख्म सा दे जाती है।  कहते जिंदगी समय के साथ सबको सबकी अहमियत बताती है फर्क महज इतना सा होता है किसी को पहले किसी को बाद में उसकी याद दिलाती है। वो दिन कुछ अलग सा था । मार्केट जाना कोई नयी बात नहीं किन्तु वो दिन कुछ निराला सा था। हम सब मार्केट आएं थे । मार्केट में कुछ लेने की ले लिए हम सब  दुकानों में नजर दौड़ा ही रहे थे कि तभी हमारी नजरें  भाई -भाभी पर पड़ी। संयोगवश हम सब पर जहां पर टकराएं उसके सामने ही समोसे की दुकान थी। जो उस वहां फेमस मानी जाती है।  भाई भाभी संग हम सब उस दुकान के अंदर के   साथ खाने पहुंचे । सबने अपनी फरामाइशे...

जब बात दिल की सुरक्षा की होती है

कितनी अजीब बात है न इंसान अक्सर चीजों की कीमत तब समझता है जब वो उसे खो चुका होता है। बात चाहे इंसान की हो या स्वास्थ्य की दोनों की कीमत वो उसके खोने के बाद ही मालूम कर पाता है।   अफसोस किन्तु जब वो इसकी कीमत समझ पाता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।  जब बात दिल की हो तब ये समझना जरूरी हो जाता है कि ये हमारे शरीर की वो चाबी है जिसका लगातार चलते रहना जरूरी होता है। जरा सा खराब होने पर इंसान टूट सा जाता है। चाहें इसका कितना भी इलाज कर लो किन्तु इस पर एक बार इस पर कैंची चलने के बाद शरीर का एक भाग जैसे कमजोर सा हो जाता है। साल दर साल बढ़ते जाते है किन्तु इसके जख्म कहां भर पाते है। बहुत होता है दर्द इसके खऱाब होने पर इंसान जब तक इसका कारण जान पाता है तब तक दिल की सेहत बहुत खराब हो चुकी होती है। हमें लगता है हमारा स्वास्थ्य इससे किसी औरों को क्या लेना देना है किन्तु इसका खामियाजा हमारे आस पास के लोगों को भी भुगतान होता है।

जब इंसान नीचे गिर जाएं तब क्या

  कहते है नीचे गिरी हुयी चीजों को नहीं उठाया जाना चाहिए क्योंकि  वो अपवित्र हो जाती है।  पर क्या जब किसी व्यक्ति की सोच नीची हो तो उसे स्वीकार कर लिया जाना चाहिए? आज भी हम से ज्यादा तर लोग भी नीचे गिरी हुयी चीजों के उपयोग से परहेज करते है।  किन्तु हमारा व्यवहार समय के और इंसान के मुताबिक  बदल जाता है। जहां गरीब हमें केवल चोर और अमीर शरीफ नजर आते है। जहां गलत काम अगर गरीब करें तो  उसे सजा, अमीर करें तो उसे फूलों की माला पहनायीं जाती है। लडकी भाग जाएं अपने प्रेमी के साथ तो पूरे पड़ोस के लोग उसकी बदनामी करना शुरू कर देते है। ऐसे जताते है जैसे उनको कितनी फ्रिक है।  वहीं जब किसी लड़की की इज्जत लूटी जाएं है तब समाज के ठेकेदार बने लोग नजर ही नहीं आते है।

अंधविश्वास जब विश्वास बन जाएं

जब बिना किसी कारण के कोई विश्वास किया जाएं। जिसका कोई प्रमाण न हो , न तर्क तब वो   अंधविश्वास की श्रेणी में आता है।  अफसोस की  अनपढ़ों से ज्यादा तो पढ़े लिखें लोगों के द्वारा इस अंधविश्वास का पालन किया जाता है। जो अंधविश्वास के चलते न सिर्फ खुद का नुकसान करते है। बल्कि अपने आस पास के लोगों का भी नुकसान  कर बैठते है। जो अपने आप को बड़ा ज्ञानी समझते है। इन सब में उनका जो सबसे ज्यादा साथ निभाती है वो समाज की कुरीतियां होती है। जो समाज के लोगों के एक ऐसे रास्ते पर चलने को मजबूर करती है। जिसकी नींव ही झूठ की बुनियाद पर रखी जाती है।  इसी अंधविश्वास पर बात राजाराम मोहन राय करते है जो इसके विरोध में अपना स्वर मुखर करते है। लोगों को सच और गलत में फर्क सीखते है । सादियों से चली आ रही उन कुरीतियों को तोड़ने की कोशिश करते है जो समाज के लिए अभिशाप बन रही है। बात चाहें बाल विवाह की हो या सत्ती प्रथा, जातिवाद की राय ने न सिर्फ इसका कड़ा विरोध किया है। बल्कि इसके खिलाफ कड़े कदम भी उठाएं है। वर्तमान समय में धर्म की राजनीति कर रहे लोगों के द्वारा एक बार फिर जनता के बीच अंधविश्वा...

मोह माया से दूर धर्म की ओर ले जाती है 'द गाइड' मूवी

 सिनेमा किसी समाज का दर्पण होता है जो समाज की अच्छाई -बुराई पर कटाक्ष करता है। जो  न सिर्फ  समाज के लोगों का मनोरंजन करता है बल्कि उनको शिक्षित करने का भी काम करता है। जब हम ' द गाइड ' मूवी  को देखते है तो पाते है कि राजू (देवानंद) जब जेल से बाहर निकलता है। तब उसे समझ नहीं आता है कि वो कहां जाएं?  जहां उसका  एक मन उसे अपनी मां और  प्रेमिका रोजी (वहीदा रहमान) के पास चलने को कहता है। वहीं दूसरा मन उसको बदनामी भरे संसार में जाने से रोकता है। ऐसे में राजू  जीवन के भोग विलास से दूर किस तरह से जीवन के सत्य की खोज करता है ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होता है ∣ जहां राजू अपने अतीत को भूला  एक  अजनबी  गांव में निकल पड़ता है। वहां गांव के लोग राजू की  बातों को सुन उसे 'ज्ञानी' समझने लगते है। एक दिन जब वो गांव के लोगों को अपनी मां की कहानी सुनाता है ∣ जैसे वो आगे चलकर सत्य में बदल जाती है ∣ मानों की उसे आने वाली विपत्ति का आभास हो गया था।  उस गांव में भयानक अकाल पड़ जाता है।लोग दाने -दाने के मोहताज हो जाते है। इस बीच वो  एक दूसरे के...

जिंदगी जब तुम को देगी शाबाशियां

बचपन से हम सब का अपना एक सपना जरूर होता है जिसे पाने के लिए हमें संघर्ष की सारी हदें पार करना होता है ∣  एक तरफ हम खुद से लड़ रहे होते हैं दूसरी तरफ दुनिया हमें उसके काबिल नहीं समझती है ∣ जो हमें याद दिला रही होती है कि तुम इसके काबिल नहीं हो।  किन्तु इसके बीच जब तुम संघर्ष करते हो तब तुम आगे बढ़ते हो‌ । इसके लिए तुम्हें जीवन की परिस्थितियों से लड़ जाना होता है ∣  बहुत कुछ सह आगे तुम्हें बढ़ना होता है ∣ इ सकी कीमत भी तुम्हें चुकानी होती है ∣ कभी अपने, कभी पराये सब के खिलाफ भी अक्सर जाकर तुम्हें अपने काम को जारी रखना होता है ∣ यहीं वो चीज होती है जो हमें एक दिन  सफलता के नजदीक ले जाती है ∣

बेटी होना क्या आसान है

बेटी होना क्या आसान है जब घर की सारी जिम्मेदारी हो उसके सिर पर किन्तु चेहरे पर रखना उसे एक मुस्कान है। जिसके पैदा होते ही उसका सबसे पहला हक छिन लिया जाता है वो है उसके पैदा होने की खुशी , जिसे त्याग की मूर्ति बनाने की  कोशिश हर बार की जाती है। अफसोस जब वो सोच ले थोड़ा अपने बारे में तब उसे बिना देर करें मतलबी की संज्ञा दे दी जाती है। घर का हिस्सा नहीं मांगती है वो वो तो केवल उसके आने पर  थोड़ी सी मुस्कान चाहती है। क्या बेटी होना आसान है जहां अपना बाद में सबका पहले सोचना होता है घर की चार दीवारी ही रहता जैसे उसका संसार है। जो ब्याही जाती  पिता की शान से सम्पत्ति और मान से घर बार से केवल नहीं ब्याही जाती है वो अपने सपनों की पतवार से। जिसके लिए समाज अक्सर चुप ही रहता है बेटी है हद में रहे जैसे वो उसको हर बार सिखाया जाता है।

संसद में जब बोलने की मर्यादा तोड़ी जाती है

तब हर भारतीय की आंखे शर्म से झुक जाती है बचपन से हम पढ़ते आ रहे है। जनता के लिए, जनता के द्वारा बनाया गया शासन 'लोकतंत्र' कहलाता है। जहां जनता स्वयं अपने प्रतिनिधि का चयन करती है। ये चयनित व्यक्ति कहीं और के नहीं बल्कि हमारे समाज का ही हिस्सा होते है। जो न केवल मत का बल्कि समाज के उस वर्ग का भी प्रतिनिधित्व कर रहे होते है जो उनसे प्रभावित होता है। ऐसे में जब एक सांसद के द्वारा दूसरे सांसद को संसद में धर्मसूचक गालियां दी जाती है तब ये सोचना जरूरी हो जाता है कि क्या आज सच में हम बोलने की मर्यादा भूलते जा रहे है। जिस संसद में ये बातें कही गयी उस पर भी गौर करना आज जरूरी हो जाता है । किसी भी देश के लिए  संसद भवन वो पावन स्थान होता है।  जहां जनता के द्वारा चुने गए नेता संसद में अपनी बात करते है। वहां कानून बनाये और पास किये जाते है। अभी हाल ही में  भारत ने अपनी नये संसद भवन में कदम रखा है। जो किसी भी देश के लिए बड़ा ऐतिहासिक क्षण था। इसी बीच हमने बहुत से सांसंदो को पुराने संसद भवन के लिए भावुक होते देखा। हो भी क्यों न वहां उनकी कर्मस्थली जो थी। इसके साथ हमने उस पुरानी संसद में ...

बोलने का सलीका खोते जब सभ्य लोग

कितनी अजीब बात है जैसे- जैसे इंसान विकास की गति को आयाम दे रहा है वैसे- वैसे वो अपने बोलने के सलीके को भूलता जा रहा है ∣ ऐसा करते वक्त उसे न तो किसी तरह की कोई शर्म है न ही किसी प्रकार का कोई खेद है।  लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाले संसद भवन में जब ऐसा दृश्य देखने को मिलता है ∣ तब ये कहने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगती है कि कहने का सलीका का आज गायब हो गया है ∣ जहां खुद को सभ्य बताने वाले एक शिक्षित व्यक्ति के द्वारा किसी संसद को बीच सभा में गली दी जाती है ∣ इसके चलते आज सवाल ये नहीं है कि मिशन का सफल होना किस सरकार की देन है ∣ बल्कि सवाल आज देश की गंगा यमुना संस्कृति का है ∣ जो न केवल देश बल्कि विदेश में भी जानी जाती है ∣ हम सबको ध्यान रखना होगा कि कहीं ये पक्ष, विपक्ष वाली लड़ाई देश की छवि क़ो धूमिल न करें। जो आने वाली पीढ़ी को केवल दर्द दे। 

देश में आज इसलिए जरूरत है महिला आरक्षण की

  आज महिला आरक्षण केवल एक मुद्ददा नहीं है। बल्कि समय की जरूरत है। जो लंबे समय से विचाराधीन पड़ा हुआ है। इसी बीच एक बार फिर रोशनी की किरण दिखायी दे रही है।  जब देश के नये संसद भवन में महिला आरक्षण बिल लाया गया है जिसे जितनी जल्दी हो सके लागू किया जाना चाहिए । हालांकि इसे लागू करने में दो मुख्य परेशानी आ रही है जिसमें एक जनगणना दूसरा परिसीमान है। जिसके चलते ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2029 तक इसे लागू किया जाएगा।   कितनी अजीब बात है न आज जहां एक तरफ समानता के नारे लगाएं जा रहे है।  वहीं दूसरी तरफ समय की भी विडम्बना देखें की जिसके लिए ये सब कुछ किया जा रहा है उसकी संख्या  आजादी के 75 साल बाद भी संसद में केवल 15 फीसदी से ज्यादा नहीं है।  जिस जी 20 को लेकर बड़ी हेडलाईन लिखी गयी है उसमें भी भारत का प्रतिनिधित्व केवल 24 फीसदी से कम है।  ऐसे में ये कहने में बिल्कुल देरी नहीं लगती है कि इससे बेहतर स्थिति आज स्थानीय सरकार की है। जहां पर पंचायत के स्तर पर संरपंच बन महिलाएं बेहतर काम कर रही है। हालांकि कि इस बीच महिलाएं उन रूढ़ियों से भी लड़ रही है जो उनके अधिका...

सबकुछ पीछे छोड़ जब इंसान आगे बढ़ता है

तब जाकर वो सफलता के आयाम को स्पर्श करता है जी वन में अक्सर सफलता पाने के लिए इंसान को बदलना पड़ता है। कुछ परिस्थितियां उसे बदल देती है। कुछ जिंदगी के लिए जरूरी होता है।   कई बार इसी बीच उसे  अपनों में ही किसी एक का चयन करना  बड़ा मुश्किल होता है ।  करियर बनाने के चक्कर में अक्सर इंसान को बहुत कुछ खोना पड़ता है। जहांं उसकी मर्जी जैसी कोई चीज ही शेष नहीं बचती है। इंसान को अक्सर हालातों के चक्कर में अपना बहुत कुछ दावा पर लगाना पड़ता है।  जब सपना आसमां छू जाने का हो तब उसे सूरज की रोशनी से आगे निकलना पड़ता है।

महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले

किसी भी समाज की प्रगति के लिए  दोनों पहिये का समान रूप से चलना  जरूरी होता है किन्तु जब इसमें असंतुलन की स्थिति पैदा हो जाती है। तब समाज में एक पक्ष मजबूत दूसरा कमजोर होता है। आज जब बात महिला आरक्षण की आती है तब ज्यादात्तर लोग उसके विपक्ष में खड़े होकर ये कह देते हैं कि  अगर वो काबिल है तो खुद को सिद्ध करें। आगे आएं अपना हक ले, उन्हें भला किसने रोका है ‌।  ऐसे में ये समझना जरुरी हो जाता है कि ये वहीं महिला है जिसकी कभी समाज के डर से, कभी रीतिरिवाजों के चलते स्वतंत्रता छिन कर दिया जाता है। ऐसे में जब एक महिला किसी क्षेत्र में आगे बढ़ती है । तब वो बहुत सी परेशानी का सामना कर वो अपनी राह को चुनती है ।  जब बात एक लोकतांत्रिक देश में आरक्षण की आती है तब समझना जरुरी हो जाता है ये बात एक दो लोगों की नहीं बल्कि देश की आधी आबादी की है ∣ जिनका विधानसभा से लेकर लोकसभा में प्रतिनिधित्व बहुत ही कम है ∣    न विकसित न विकासशील दोनों ही जगह पुरुष ज्यादा महिला का प्रतिनिधि कम है । उन्हें समानता दिलाने के लिए आरक्षण आज समय की मांग है क्योंकि ये उनका हक है ।...

जानें, कैसे हुई थी गणेश की उत्पत्ति मूर्ति स्थापना को लेकर क्या है मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद की चतुर्थी को गणेश  जी का प्राकट्य हुआ था जिसे गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है ∣ गणेश प्रथम पूज्य देव माने जाते है  ∣ इनके पूजन से सभी तरह के मनोरथ पूर्ण होते हैं ∣ मान्यताओं के मुताबिक, अगर गणेश का पूजन सच्चे मन से किया जाएं, तो वो अपनेभक्तों के सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं ∣ कैसे हुई थी, उत्पत्ति गणेश की ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने अपने शरीर के मैल से एक मूर्ति बनाकर उसमें जान डाल दी थी जिसे उन्होंने अपने पुत्र के रूप में मान्यता दी थी, जब वो स्नान करने जाती है तब वो अपने द्वारपाल के तौर पर इनकी नियुक्ति करती है किन्तु जब भगवान शिव पार्वती से मिलने के लिए आते हैं ∣ तब दोनों पिता, पुत्र में भंयकर युद्ध छिड़ जाता है ∣ जिसमें उनका मस्तक अपने पिता के प्रहार से शरीर से अलग हो जाता है ∣ तब भगवान शिव उनके मस्तक में गजानन का सिर जोड़ देते हैं ∣ तब ही से उनका नाम गणेश कहलाया ∣ क्यों होती है? प्रथम पूज्य देव के रूप में उनकी पूजा  पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जब देवताओं में ये प्रश्न उठा कि प्रथम पूज्य देवता किसे बनाया जाएं ? इसके लि...

Monday Motivation

जीवन में अक्सर मुश्किल होता है सबकुछ कह देना वजाय चुप रहने के।  लोग भले धोखा दे जाएं किन्तु मेहनत हमेशा काम आती है ∣ काम की तलाश में इंसान अक्सर अपना सबकुछ पीछे छोड़ देता है ∣  जीवन में अक्सर सफलता को पाने के लिए मेहनत और धैर्य दोनों की जरुरत होती है ∣ समय एक ऐसी चीज होती है जो इंसान को बदल कर रख देती है ∣ मौन एक ऐसी चीज है जिसके दम पर बड़ी बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है ∣ 

आम नागरिक की परेशानी पर प्रकाश डालती है'जवान' मूवी

शाहरुख़ की वैसे तो हर फिल्म अपने आप में खास होती है किन्तु जब हम बात उनकी फिल्म 'जवान' की करते हैं ∣ तब हम आम आदमी को इससे  जुड़ा हुआ पाते हैं ∣  इस फिल्म की कहानी वैसे तो विक्रम राठौर की कहानी को केन्द्र में रखकर लिखी गयी है ∣ किन्तु इसके अलावा इसमें किसान आत्महत्या, भष्ट्राचार और वोट बैंक जैसे गंभीर विषय को भी जोड़ गया है ∣ जहां आम आदमी अपना न्याय स्वयं करता है ∣  इस मूवी की कहानी दर्शकों को बांधे रखने का काम करती है ∣ जो कभी दर्शकों को हंसती तो कभी रुलाती है ∣  एक पल के लिए उन्हें सोचने के लिए मजबूर कर देती है कि इंसान हर चीज में इतना मोल भाव करता है किन्तु जब बात सरकार बनाने‌ की आती है तब वो इस पर ध्यान नहीं देता है ∣    रहा सवाल कि  इस फिल्म को क्यों देखा जाना चाहिए?  इस फिल्म में हम एक कहानी के जरिए देश में मौजूद अनेक  विषयों की गंभीरता को समझते है ∣ जहां हम सबका का ध्यान धर्म की राजनीति से हटकर मूलभूत विषयों पर लगता है ∣ अगर हम इस हफ्ते कुछ नया सा देखने की कोशिश कर रहे हैं  तब हमें ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए जिसमें हमें शाहरुख़ , द...

दूरदर्शन का वो सीरियल जो आज भी देखा जाना चाहिए

आज भले हम सबका दूरदर्शन से ज्यादा लगावा न हो किन्तु एक वक्त ऐसा भी था। जब हमारी सुबह दूरदर्शन से शुरू उस पर ही खत्म होती थी।  बात चाहें धार्मिक सीरियल की हो या हास्य, गीत की हो हर तरह के नाटक हम सब बड़े ही शौक से देखा करते थे।  आज हम दूरदर्शन के उस सीरियल की बात करने वाले है जो अपने जरिए बहुत कहता हैं जिसके आज के समय में बहुत मायने हैं।  1. रिपोर्टर पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे ज्यादा जिस व्यक्ति की अहमियत होती है वो एक रिपोर्टर होता है। इसका काम खबरों को जुटाने का होता है। जो किसी भी संस्थान के जरूरी होता है।  जैसा की हम सब जानते हैं कि कोई भी खबर बिना कब , क्यों , कैसे, कौन,कहां   के  पूरी नहीं हो सकती है ।  इन्ही सब के बारें  के उत्तर देते हुए ये सीरियल हमें न्यूज़ रूम के बारे में बताता है।  एक रिपोर्ट जब समाज की बुराई से लड़ता है। तब उसे किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है वो ये सीरियल बताता है।  केवल पत्रकारिता का मतलब टीवी में दिखाई दे रही एंकर ही नहीं होती है उसके पीछे कितने लोगों की मेहनत छिपी होती है।  जहां खोजी पत्र...

जिंदगी के सिर्फ 1500 शब्द

क्या हो जब हमें ये मालूम चले, कि अब हमारे पास केवल 1500 ही शब्द बचें है जिनका  हमें अपने जीवन में उपयोग करना है।  ऐसे में एक पल के लिए तो हमें खुद पर बहुत ज्यादा गुस्सा सा आएगा। हम रोने सा लगेगें। समय के साथ हमें अब अपने उन 1500 सौ शब्दों का उपयोग कहां करना है इसका हम प्रबंधन करेंगे।  इस बीच हम जीवन में शब्दों के महत्व को समझेंगे।जिनका उपयोग  हमने  सिर्फ लोगों को बुरा कहने में खर्च कर दिया है।  इस समय हम केवल ऐसे शब्दों का प्रयोग करना चाहेंगे। जो किसी को परेशान न करते हो। जिनको सुन उन्हें बुरा न लगता हो।  जो किसी को खुश करने वाले हो। जो दिल को जोड़ने वाले शब्द हो।  ये हमारे जीवन का एक ऐसा अकाल होगा। जिसे हमें बिना शब्द के ही पूरा करना होगा।  एक पल के लिए जब हम खुद को इस समस्या से घिरे पाते है तो हम खुद को असहाय सा समझने लगते है। हमारे लिए सबकुछ जैसे खत्म सा हो गया होता है।  पर अफसोस वास्तविक जीवन में हम में से ज्यादात्तर लोग अपने बहुमूल्य शब्दों का उपयोग किसी को भला बुरा कहने में खर्च कर देते है बिना ये सोचे कि उसका असर सामने वाला पर क्य...

जब बात हिन्दी की हो

भाषा वो माध्यम जिसके जरिए व्यक्ति अपने विचारों का आदान प्रदान करता है।  जब एक बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है तब वो सब पहले जिस भाषा को बोलता है वो उसकी 'मातृभाषा' होती है । इस भाषा के जरिए न सिर्फ वो संवाद करता है बल्कि अपने सर्जन के कौशल को भी वो बढ़ाता है।  जब बात मातृभाषा के उन्नति  की आती है।  तब हिन्दी साहित्य के जनक भारतेन्दु  हरिश्चंद्र का जिक्र करना जरूरी हो जाता है जिनके अनुसार निज भाषा उन्नति अहे, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न होय के सूल'। अर्थात मातृभाषा की उन्नति के बिना किसी भी समाज की उन्नति नहीं हो सकती है बिना भाषा के ज्ञान के  व्यक्ति को  अपने मन की पीड़ा को दूर करना मुश्किल होता है। भारतेन्दु ने भाषा का उपयोग लोगों में चेतना जाग्रत करने के लिए किया था।  इसमें उनका प्रसिद्ध नाटक ' अंधेरी नगरी चौपट राजा ' को कैसे भूला जा सकता है। जो आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है ∣  जहां कालिदास की रचनाओं में शकुन्तला हो या विक्रमादित्य का नाटक वो मूल रूप से संस्कृत भाषा में लिखा गय़ा था। वहीं गोस्वामी तुलसीदास के द्वारा...

प्रकृति से खिलवाड़ , प्लास्टिक से प्यार

कहते है कि इंसान ने अपने मस्तिष्क के विकास के चलते सभी चीजों का निर्माण किया है ∣ किन्तु पर्यावरण के मामले में ऐसा लगता है कि मानव ने विकास कम उसका सर्वनाश ज्यादा किया है। जहां पर उसने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्लास्टिक के ढेर में लाकर उसे खड़ा कर दिया है। जहां से अगर हम समय रहते नहीं निकले तो बहुत देर हो जाएगी। हालांकि भारत प्राचीन समय से ही प्रकृति प्रेमी रहा है। जहां के अगर हम इतिहास को देखें तो उसका पूरा जीवन प्रकृति के आश्रय में शुरू वहीं खत्म हो जाता था।किन्तु कहते हैं न आवश्यकता आविष्कार की जननी है जैसे- जैसे लोगों की आवश्यकता बढ़ी।   जो  मिट्टी के कप में चाय पीते थे उन्होंने उसकी जगह    कांच को रख लिया।   अफ़सोस बेहतर के लालच ने सबकुछ प्रदूषित कर दिया।  जो अब नदी, तालाब के अलावा हमारी थाली तक पहुंच रहा है ∣  अगर समय रहते हमने इस पर काम न किया तो आने वाला भविष्य हम सब का बुरा हो सकता है।

वो सपने जो नींद न आने दें

वो सपने जो नींद न आने दें वो सपने जो चैन की वंशी न बजाने दे उन्हें पूरा करने के लिए आगे चलना पड़ता है ∣ सपने देखता तो हर इंसान है किन्तु उसे पूरा करने का हौसला केवल कुछ का होता है ∣ कुछ खुली आंखों से कुछ आंखों बंद करके कुछ को उसे पूरा करने के लिए  दिन रात जागना पड़ता है ∣ जो उसे चैन की नींद कहां सोने देते हैं ∣ जीवन में अक्सर जब बात सपनों को पूरा करने की हो तब नींद से जाकर सपनों को पूरा करना होता है ∣

कोई भी जिंदगी से न हारे इसके लिए जरूरी है

जिंदगी का मतलब उसे जीना है। ये कहना जितना आसान होता है। अक्सर उसे जीना उतना ही मुश्किल होता है। पर कहते है निराशा के बीच ही आशा ही किरण दिखाई देती है।  जिंदगी में बुरे वक्त के बाद ही अच्छे वक्त की कद्र होती  है। तब तक हमें उसका इंतजार करना होता है। हारना, जीतना तो हम सब की जिंदगी में लगा ही रहता है किन्तु उस हार को खुद पर हावी न होने देना ही अक्सर जिंदगी में जरूरी होता है।  दुनिया की ऐसी कोई चीज नहीं जिसे प्रयत्नों के बल पर पाया न सके। अगर दिल में हो जुनून, तो कितनी भी मुश्किलें क्यों न आ जाएं, इंसान अपनी मंजिल पा ही लेता है।  समय एक ऐसी चीज होती है जो देर से ही सही सबका हिसाब करती है। उस वक्त के लिए खुद पर मेहनत करना जरूरी होता है।  इस बीच हम सब को ये ध्यान रखना होता है कि दुनिया में कोई भी चीज परफेक्ट नहीं है । सब में थोड़ी बहुत कमियां है किन्तु उन कमियों के चलते अपनी काबिलियत को भूलना अक्सर गलत होता है। हर इंसान में कुछ ऐसा जरूर होता है। जिसके बल पर वो जिंंदगी में कुछ बेहतर कर सकता है।   सोशल मिडिया में दिखाई दें रही हर चीज सुंदर हो ये जरूरी नहीं हो...

कोई भी एक दिन में महान नहीं होता है

 कई बार हम जीवन में कुछ बेहतर पाने की चाहत तो रहते हैं ∣ किन्तु जब बात उसके लिए  मेहनत करने की आती है ∣ तब हम उससे पीछे हटने लगते हैं ∣  हमें लगता है कि उसमें कौन सी बड़ी बात है आज नहीं, तो कल हम उसमें बेहतर कर ही लेंगे।  इसके बावजूद जब हम उसके लिए कोशिश करना शुरू करते हैं ∣ तब हमें लगता है कि  कितने जल्दी हम सफल हो जाएं।  एक पल में हम अपनी पहचान बन ले। लोगों के बीच हम प्रसिद्ध हो जाएं।   ऐसा सोचते वक्त हम भूल जाते हैं कि संघर्ष की कहानी एक दिन में नहीं लिखी जाती है ∣ उसके लिए सालों की मेहनत लगती है ∣ तब जाकर कुछ हासिल हो पाता है ∣

जानें, क्या है जी 20 सूमह

आज जब भारत जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुका है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ये जी 20 समूह है क्या? वैश्विक स्तर प्रभुत्व रखने वाले देश है   'जी 20' के सदस्य   जी 20 अपने नाम से ही स्पष्ट है ये 20 देशों का एक समूह है । इसमें वो देश शामिल है जिनकी जीडीपी 85 प्रतिशत से अधिक,  जबकि दो तिहाई जनसंख्या है ∣  इस समूह का गठन 1999 में किया गया था।  इसमें जी 7 सदस्य देश  अमेरिका, यूके, जापान, और जर्मनी, इटली,फ्रांस, कनाड़ा  के  अलावा   भारत,रूस,चीन, अर्जेटीना,ऑस्टेलिया,सउदी अरब,मैक्सिको, साउथ कोरिया,दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, इंडोनेशिया, ब्राजील और यूरोपियन यूनियन संघ शामिल है।  जी 2० का उद्देश्य इसका प्रमुख उदेश्य आर्थिक समस्यों से निपटना है। इसमें व्यापार, रोजगार, उघोग, कृषि, जलवायु परिवर्तन जैसे विषय शामिल हैं।  पहले वितमंत्री करते थे इसमें बैठके  बता दें कि  पहले इसमें केवल जी 20 के सदस्य देशों के वित्तमंत्री ही भाग लेते थे। किन्तु 2008 की मंदी के बाद इसके...

वो कृष्ण ही थे

वो कृष्ण ही थे  जो जन्मे थे घोर वर्षा के बीच जिनको मारने की गयी थी कितनी कोशिश किन्तु वो हर संकट से लड़ गए थे ।  जो देवकी की आठवीं संतान बने थे फिर भी मां यशोदा के वो लाल बने थे कान्हा, कृष्ण कन्हैया, मुरली वाले,  नटखट , माखन चोर जैसे अनगिनत नाम वाले वो कृष्ण ही थे।  जो सृष्टि के कल्याण के लिए कितने कष्ट सहे थे। जब महाभारत के युद्ध में अर्जुन दुविधा में पड़ गए थे तब वो अर्जुन का साथ देने  के लिए उनके सारथी बने थे जो दे गए थे उन्हें गीता का ज्ञान  जब अर्जुन अपनों से युद्ध से  कैसे करें उसको लेकर कुछ सोच विचार कर रहे थे । 

गीता के वो विचार जो हमारा जीवन बेहतर बना सकते है

आज के समय में जहां हम अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए है कि हमें खुद के बारे में सोचने का वक्त नहीं मिलता है। ऐसे समय में हमें उन विचारों को पढ़कर आत्मसत करना जरूरी हो जाता है। जो हमें जीवन की अनगिनत परेशानी से बचा सकते है। उन्हीं में से एक है गीता के विचार जिनके जरिए  हम अपने जीवन को बेहतर दिशा में ले जा सकते है। तो चलिए आज बात करते है उनमें से कुछ विचारों के बारें में... 1. समय सिखाता है जिंदगी किसी के लिए नहीं रूकती है इस दुनिया में हमें जो सबसे ज्यादा सिखाता है वो केवल समय ही होता है। जो जीवन की हर परिस्थिति में हमें कुछ न कुछ सीखता चले जाता  है।  कि समय ही एक  ऐसी चीज होता है जो किसी के लिए नहीं रूकता है ये आगे चलता जाता है।  दुनिया में जो आएं है उसे एक दिन जाना ही होगा । यहीं  सृष्टि का नियम है। ये हमें समय बताता है। 2. जिंदगी खिलाती उनको ही है जो श्रेष्ठ खिलाड़ी होते है इस दुनिया में हर व्यक्ति का जीवन एक जैसा नहीं होता है। किसी को थोड़ी मेहनत के बल पर सबकुछ मिल जाता है । कुछ को हर चीज पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।  ऐसे लोग जीवन में कभी न हा...

वो शिक्षक जो हमें न हारने की वजह देते है

जीवन में अक्सर मुश्किल सफलता को पाना नहीं, बल्कि सफलता के क्रम को बनाएं रखना होता है। जहां नयी -नयी चुनौती का सामना कर हम आगे की ओर बढ़ते है।   इस बीच कई बार हमारा सामना जब असफलता से होता है । तब ऐसे समय में अक्सर हम खुद पर विश्वास खोने सा लगते है। इसके बावजूद जो चीज हमें कभी हारने नहीं देती है। वो हमारे पीछे की गयी उन शिक्षकों की मेहनत होती है जिनकी बदौलत आज हम यहां खड़े होते है।  जिन्होंने हमें सिखाया कि अगर तुम्हें जीवन में कुछ बेहतर पाना है। तो तुम्हें बहुत कुछ सहना होगा । सपनों को पाने के लिए बार - बार कोशिश करते रहना होगा।

जानें, कैसे शुूरू हुयी गुरु शिष्य की परंपरा

जब बात गुरू शिष्य के सम्बन्ध की आती है तब हम गुरू को एक मूर्तिकार के रूप में पाते है। जो शिष्य को आकार देने का काम करता है। जो संसार की अज्ञानता से उसे गुरू के ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है।   भारतीय की  गुरूकुल शिक्षा  अगर हम भारतीय शिक्षा पद्धति को देखें. तो भारत में प्राचीन समय से ही  गुरू शिष्य की परंपरा चली आ रही है। जहां गुरूकुल शिक्षा पद्धति के अपने मायने थे। जहां   गुरू के आश्रय में रहकर शिष्य शिक्षा को ग्रहण करते थे।  ये बात गौर करने वाली है कि भले ही आज नारी शिक्षा को लेकर बड़ी बातें की जा रही हो किन्तु प्राचीन समय से ही भारत में नारी शिक्षा का अपना समृद्ध इतिहास था। जहां उन्हें वेदों से लेकर शास्त्र चलने तक की शिक्षा दी जाती थी।  बौद्ध शिक्षा जिसका अपना इतिहास है  वहीं बौद्ध शिक्षा के उस समय अपने मायने थे। जहां पर सभी जाति के लोगों को शिक्षा दी जाती थी। बौद्ध धर्म में आठ से बारह वर्ष की आयु में औपाचारिक शिक्षा शुरू होती थी जिसे हम  'प्रब्रज्या , या पब्बाज्जा' के नाम से जानते है।  बौद्ध शिक्षा में मूल रूप से विनय , सुत्...

भौतिकवाद जब सिरा चढ़कर बोलने लगे

कहते है कि ' आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है ' किन्तु जब आवश्यकता को बनाया जाएं तो उसे ' भौतिकवाद' की श्रेणी में डाल दिया जाता है। आज के समय में ये भौतिकवाद इस तरह से हमारे मन में बैठ गए है  जो अब हमारे टीवी से शुरू मोबाईल की स्क्रीन पर खत्म हो रहा है। इसमें विज्ञापन ( Advertisement)  काफी हद अपनी बखूबी निभा रहा है। अगर हम इस शब्द की और गौर करें, तो   Advertisement लैटिन भाषा के ' Advertere' से बना है  जिसका अर्थ ध्यान खींचना है।   इसे हम ऐसे भी समझ सकते है कि क्यों आज भी हम सब की पहली पसंद घड़ी, कोलगेट, फेयर लावली और कोका कोला, मैगी ,जैसे ही कुछ उत्पाद है। जबकि बाजार में इसके जैसे अनगिनत उत्पाद उपलब्ध है । इसका कारण कोई और नहीं विज्ञापन है।  जो बाकी के मुकाबले अच्छी तरह से प्रस्तुत किया गया है जिससे अब हमारा एक रिश्ता सा बन गया है।  जो आज हमारी सोच पर हावी हो रहा है जो हमें  आज बता रहा है कि अगर हमने स्मार्ट वॉच नहीं पहनी, तो हम में स्मार्टनेस नहीं है।  अगर हम ब्रांडेड की चीजों को नहीं खरीदते है तो हमारा कोई स्टेटस ही नहीं है।  अ...

जीवन में स्वाद के मायने

जीवन में एक समय के बाद स्वाद के मायने बदल जाते है।  एक समय होता है जब व्यक्ति उसे पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है। एक वक्त के बाद जैसे उसके न होने से उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है।  समय के साथ इंसान की सोच बदल जाया करती है। इसके बावजूद इंसान को जो चीज ताउम्र पसंद आएं वो अपने आप में बहुत खास होती है।  जीवन का स्वाद इसलिए खास होता है जीवन का स्वाद भी अपने आप में निराला होता है। अच्छे- बुरे अनुभवों का स्वाद लेकर ही तो व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है। कई बार अपनी बेहतरी के लिए उसे बेस्वाद चीजों का भी पान करना पड़ता है। अक्सर जीवन में  कड़वी चीजों का असर केवल  बुरा ही हो ये  जरूरी नहीं होता है।  कई बार इनके चलते ही व्यक्ति जीवन में बेहतर इंसान बनता है। हर चीज का अपना महत्व होता है  जिस तरह नमक की अति से भोजन खराब होता है ठीक उसी तरह उसके न होने से, चाहे कितने सुंदर व्यंजन क्यों न हो, पर वो बेस्वाद ही होता है। ठीक उसी तरह जीवन में अच्छे- बुरे पलों का आना जाना जरूरी होता है।  स्वाद का सम्बन्ध इससे     गहरा होता है स्वाद के साथ जो लोगों को ...

फोन की दुनिया में आज का बचपन

जीवन का सबसे खूबसूरत पल बचपन होता है। जहां न किसी चीज की फिक्र,न ही ऊंच नीच का भेद मन में होता है। केवल थोड़ी सी चीज में खुश हो जाने वाला वो बचपन ही तो होता है।  पर अफसोस आज के समय में तकनीक की दुनिया में बचपन कहीं गुम सा हो गया है। जो फोन की स्क्रीन से शुरू उस पर ही खत्म हो जा रहा है। आज जब अपने आस पास बच्चों को देखें तब मालूम चलता है कि तकनीक का असर बच्चों के बचपन में किस तरह से हो रहा है। कोरोना काल ने जहां एक तरफ काम करने के तरीके को बदल दिया है। वहीं दूसरी तरफ बच्चों की निर्भरता फोन को लेकर आज पहले से ज्यादा बढ़ा दी  है। जो उनके लिए खतरनाक माहौल पैदा कर रहा है। फोन उपयोग के चलते बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव इसके चलते न सिर्फ उन बच्चों की खेलने में रूचि कम हो रही है। बल्कि वो लगातार गेंम खेलने के चलते छोटी - छोटी चीजों को लेकर आक्रमक होते नजर आ रहे है। जो उनके व्यवहार में साफ नजर आ रहा है। इसके चलते आज मनोचिकित्सकों के पास ऐसे माता- पिता की भीड़ सी लग गयी है। जो अपने बच्चों के फोन की आदत को छुटाना चाहते है। मनोचिकित्सक की राय   माता पिता  को अपने बच्चों की फोन...