Skip to main content

जिंदगी जब तुम को देगी शाबाशियां



बचपन से हम सब का अपना एक सपना जरूर होता है जिसे पाने के लिए हमें संघर्ष की सारी हदें पार करना होता है ∣  एक तरफ हम खुद से लड़ रहे होते हैं दूसरी तरफ दुनिया हमें उसके काबिल नहीं समझती है ∣ जो हमें याद दिला रही होती है कि तुम इसके काबिल नहीं हो। 

किन्तु इसके बीच जब तुम संघर्ष करते हो तब तुम आगे बढ़ते हो‌ । इसके लिए तुम्हें जीवन की परिस्थितियों से लड़ जाना होता है ∣ 
बहुत कुछ सह आगे तुम्हें बढ़ना होता है ∣ इसकी कीमत भी तुम्हें चुकानी होती है ∣ कभी अपने, कभी पराये सब के खिलाफ भी अक्सर जाकर तुम्हें अपने काम को जारी रखना होता है ∣
यहीं वो चीज होती है जो हमें एक दिन सफलता के नजदीक ले जाती है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..