Skip to main content

कोई भी जिंदगी से न हारे इसके लिए जरूरी है




जिंदगी का मतलब उसे जीना है। ये कहना जितना आसान होता है। अक्सर उसे जीना उतना ही मुश्किल होता है। पर कहते है निराशा के बीच ही आशा ही किरण दिखाई देती है।

 जिंदगी में बुरे वक्त के बाद ही अच्छे वक्त की कद्र होती  है। तब तक हमें उसका इंतजार करना होता है। हारना, जीतना तो हम सब की जिंदगी में लगा ही रहता है किन्तु उस हार को खुद पर हावी न होने देना ही अक्सर जिंदगी में जरूरी होता है। 
दुनिया की ऐसी कोई चीज नहीं जिसे प्रयत्नों के बल पर पाया न सके। अगर दिल में हो जुनून, तो कितनी भी मुश्किलें क्यों न आ जाएं, इंसान अपनी मंजिल पा ही लेता है। 
समय एक ऐसी चीज होती है जो देर से ही सही सबका हिसाब करती है। उस वक्त के लिए खुद पर मेहनत करना जरूरी होता है। 
इस बीच हम सब को ये ध्यान रखना होता है कि दुनिया में कोई भी चीज परफेक्ट नहीं है । सब में थोड़ी बहुत कमियां है किन्तु उन कमियों के चलते अपनी काबिलियत को भूलना अक्सर गलत होता है। हर इंसान में कुछ ऐसा जरूर होता है। जिसके बल पर वो जिंंदगी में कुछ बेहतर कर सकता है। 
 सोशल मिडिया में दिखाई दें रही हर चीज सुंदर हो ये जरूरी नहीं होता है। दूसरों के स्टेटस देख जो हम सोच लेते है कि उसकी जिंदगी कितनी अच्छी चल रही है। हमें उस वक्त ये ध्यान रखना होता है कि हम भी किसी के लिए दूसरे ही होते है। 

जिंदगी जो ये दो पल की है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना जरूरी होता है। जहां निश्चित कुछ भी नहीं है। किन्तु कुछ निश्चित होगा, इस सोच के साथ कुछ कर जाना जरूरी होता है।

जिंदगी जीने का नाम है
संघर्ष के बल पर बने है हम
कोई मुफ्त की चीज नहीं है इसे याद 
रख आगे चलने जरूरी होता है।  
जो छोड़ गए हमको 
ये मान लेना वो थे ही नहीं हमारे
जो है हमारे पास 
उनकी तुम कद्र करना
जिंदगी है इसे जी लेना
क्योंकि जिंदगी का हीरो वहीं है
जो हारकर भी जीतने का
 जुनून साथ रखता है।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..