जीवन में अक्सर सफलता पाने के लिए इंसान को बदलना पड़ता है। कुछ परिस्थितियां उसे बदल देती है। कुछ जिंदगी के लिए जरूरी होता है।
कई बार इसी बीच उसे अपनों में ही किसी एक का चयन करना बड़ा मुश्किल होता है।
करियर बनाने के चक्कर में अक्सर इंसान को बहुत कुछ खोना पड़ता है।
जहांं उसकी मर्जी जैसी कोई चीज ही शेष नहीं बचती है। इंसान को अक्सर हालातों के चक्कर में अपना बहुत कुछ दावा पर लगाना पड़ता है।
जब सपना आसमां छू जाने का हो तब उसे सूरज की रोशनी से आगे निकलना पड़ता है।
Comments