Skip to main content

मोह माया से दूर धर्म की ओर ले जाती है 'द गाइड' मूवी



 सिनेमा किसी समाज का दर्पण होता है जो समाज की अच्छाई -बुराई पर कटाक्ष करता है। जो न सिर्फ समाज के लोगों का मनोरंजन करता है बल्कि उनको शिक्षित करने का भी काम करता है।
जब हम 'द गाइड' मूवी को देखते है तो पाते है कि राजू (देवानंद) जब जेल से बाहर निकलता है। तब उसे समझ नहीं आता है कि वो कहां जाएं? 
जहां उसका एक मन उसे अपनी मां और  प्रेमिका रोजी (वहीदा रहमान) के पास चलने को कहता है। वहीं दूसरा मन उसको बदनामी भरे संसार में जाने से रोकता है।
ऐसे में राजू जीवन के भोग विलास से दूर किस तरह से जीवन के सत्य की खोज करता है ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होता है ∣

जहां राजू अपने अतीत को भूला  एक अजनबी गांव में निकल पड़ता है। वहां गांव के लोग राजू की बातों को सुन उसे 'ज्ञानी' समझने लगते है।
एक दिन जब वो गांव के लोगों को अपनी मां की कहानी सुनाता है ∣
जैसे वो आगे चलकर सत्य में बदल जाती है ∣ मानों की उसे आने वाली विपत्ति का आभास हो गया था। 
उस गांव में भयानक अकाल पड़ जाता है।लोग दाने -दाने के मोहताज हो जाते है। इस बीच वो एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते है । 
ये सब देख राजू गांव के लोगों को शांति से इसका हाल निकालने को कहता है किन्तु जब इससे कोई बात नहीं बनती है।
 तब कुछ लोगों की अफवाह को राजू सच में बदल 12 दिन का निर्जल उपवास रखता है।
जैसे - जैसे दिन आगे बढ़ते है वो कमजोर होता चल जाता है।  इसके बावजूद उसके मन में एक प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा जन्म लेती है।
जो उसे लोगों के विश्वास पर अपना विश्वास रखने को मजबूर करती है।
एक तरफ राजू नाम का व्यक्ति एक सच्चे संत बनने की ओर आगे बढ़ता है। वहीं दूसरी तरफ उसका शरीर जैसे जवाब देने लगता है।
पर कहते है जब भावना सच्ची हो तो हर चीज सम्भव हो जाती है ऐसा ही हम इस फिल्म में देखते है जहां राजू की मां , उसकी प्रेमिका राजू को खोजते हुए उस गांव में आ जाती है।
 वहीं इस सब की परवाह करें बगैर राजू मन में सिर्फ यहीं विचार रखता है कि अगर मेरे बलिदान से गांव का सूखा खत्म हो सकता है तो यहीं हो जाना चाहिए। 
12 वे दिन एक तरफ जोर की बारिश होती है ∣ वहीं दूसरी तरफ राजू इस दुनिया को छोड़ चला जाता है । 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..