Skip to main content

Posts

Showing posts from September 18, 2021

अक्सर कुछ रिश्ते

  जिंदगी को जीने के सब के अपने - अपने तरीके होते हैं कुछ के लिए जिंदगी उनके सपने ही होते हैं  ∣ तो कुछ के लिए मोहब्बत ही उनका सबकुछ हो जाया करती है, सारे दर्द सहकर, कुछ आसूं पीकर वो हर हाल में मोहब्बत करने की कोशिश करते हैं ∣ क्या आसान होता है मोहब्बत करना?  जहाँ पर वो क ई तरह के कांटों पर चलते हैं जहाँ तब भी आगे मालूम नहीं होता है ,कि मिलेगी कामयाबी इस इश्क़ में या छूट जाएगा साथ एक पल में और रह जाएगी सिर्फ यादें गुजरे हुए कल में, इसलिए तो कहते हैं "बड़े खुश नसीब वो लोग होते हैं ,जिनके साथ उनके हमसफ़र होते हैं जिनसे वो करते हैं मोहब्बत वरना तो कुछ रिश्ते सिर्फ नाम के ही होते हैं"  ∣