Skip to main content

Posts

Showing posts from July 9, 2023

सावन में शिव की महिमा

वैसे तो हर माह शिव भगवान का प्रिय माना जाता हैं ∣ पर जब बात सावन‌ की आती है तब उसका महत्व बढ़ जाता है ∣ हो भी क्यों न ये उनके प्रियतम माह में से एक होता है ∣   ऐसा माना जाता है  जो भी भक्त सावन के माह में उनकी सच्चे दिल से पूजा अर्चना करते हैं ∣ उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है ∣ शिव जो अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते हैं ∣ अपने भक्त की सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं ∣ कभी भोले, कभी शंकर , कभी शिव के नाम से जाने जाते हैं। उनकी कृपा से सारे  काम बन जाते हैं ∣ आज के समय में जब इंसान किसी पर सबसे ज्यादा आस्था रखता है तब वो ईश्वर ही होते हैं ∣ जो उसे सही राह दिखाते हैं ∣ बड़ी से बड़ी समस्या से निपटने का हौसला उसे दे जाते हैं ∣