Skip to main content

Posts

Showing posts from August 19, 2023

संघर्ष और जुनून की है ये कहानी

कहते है कि किसी चीज को अगर दिल से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की साजिश करती है। पर अफसोस इन शब्दों का अर्थ तब फीका सा हो जाता है जब वो एक' गुदड़ी के लाल' की तरह होता है जिसे हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसके बावजूद उसके सारे सपने सच हो जाएं ये अक्सर जरुरी नहीं होता है। सब की तरह अभावों के बीच पले बच्चों का सपना भी बचपन से कुछ अच्छा कर जाने का रहता है । बड़े स्कूल में पढ़ने का रहता है। जहां बाकी बच्चों की तरह वो भी गर्व से ये कह सके है कि फला स्कूल हम पढ़ने जाते हूं किन्तु अफसोस पैसों के अभावों के चलते एक छोटे से ही स्कूल में वो अपनी आधी से ज्यादा पढ़ाई करते हैं ∣   पर कहते है न  मेहनत बड़ी चीज होती है। जो अक्सर इंसान को उसकी असली जगह पहुंचा ही देती है।