वो जो हर रोज काम करता है हर तरफ मुश्किलों के बावजूद चलता है उसके लिए जीवन की परेशानी क्या जिसके लिए सावन, भादो, पूस एक सा रहता है ∣ वो जो हर मौसम की मार को सहता है ∣ जीवन को जीते हुए वो बहुत कुछ सिखाता है ∣ उसके लिए ये कड़ी धूप क्या जो हर दिन संघर्ष की कड़ी आग में जलता है ∣ जो इंसान खुद को बेहतर बनाने के लिए चलता है उसके लिए मौसम की मार क्या जो अपनों की खुशी के लिए न जाने कितने कष्ट झेल लेता है ∣
वो बात जो जरूरी है