Skip to main content

Posts

Showing posts from July 1, 2021

जिंदगी की सच्चाई है

कितनी अजीब है न ये जिंदगी, जहाँ किसी की भी कोई गारंटी नहीं है ∣ आज हम जिसे मिल रहे हैं  कल उसे फिर से देख पाएंगे की नहीं इसकी सूचना किसी को भी नहीं है ∣ और अगर मिल भी ग ए तो न जाने उसे  किस हालात में मिलेगें हम  इसकी खबर किसी को भी नहीं है∣ जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है ∣ आज है वो हमारे साथ कल रहेगी की नहीं ∣   इसलिए तो कहते हैं ,जब तक है इस  इंसान दुनिया में तो सबसे हंस कर बोल ले कल किसी ने   देखा , हम रहे या वो नहीं∣  जब मिले इंसान तो भले हमें वो बिल्कुल न पसंद हो तब भी हम उसे  खुशी से बात कर ले ∣ ये अंहकार  जब रावण को न बचा सका जिसकी सोने की लंका थी  तो इस तुच्छ मनुष्य की भला क्या औकात है  ∣ अमीर हो, तुम्हें सब कुछ आता, किन्तु तुम किसी की मदद करने को एहसान समझते हो तो अपनी इस भूल को सुधार लो ∣ क्योंकि कितना भी अमीर इंसान हो उसे भी एक दिन इस दुनिया को छोड़कर मिट्टी में ही मिल जाना है ∣ सिर्फ चार दिनों का सब का ठिकाना है ∣ इसलिए कद्र करें उनकी जो तुम्हे मिले है किस को खबर कब वो तुम से  छिन ले  ∣