Skip to main content

Posts

Showing posts from September 20, 2022

महारानी के साथ एक युग का अंत

महारानी एलिजाबेथ का सोमवार 19 सितम्बर को शाही तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसके साथ ब्रिटेन ने  70 साल राज करने वाली अपनी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमेशा के लिए विदा कर दिया∣  25 साल की उम्र में रानी बनी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने काम और समय की प्रतिबद्धता से  हमेशा खुद को समय से आगे रखा यहीं कारण है कि आज   उनके जाने के साथ एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया ∣