Skip to main content

Posts

Showing posts from May 14, 2021

𝙵𝚛𝚒𝚍𝚊𝚢 𝚝𝚑𝚘𝚞𝚐𝚑𝚝

हर दिन जरूरी नहीं कल जैसा हो, किन्तु वो आपके लिए अच्छा होगा या नहीं ये आप पर निर्भर करता है| हमारा व्यवहार किस तरह का है? ये हमें जब मालूम चलता है जब हम अनजान लोगों से मिलते हैं  | किसी काम को जब करें तो इस विश्वास के साथ करें की आप से अच्छा इसे कोई नहीं कर सकता  | दूसरे को समझना भले सब सीख जाते हैं किन्तु स्वयं को समझ कुछ लोग ही पाते हैं  | एक प्रशिक्षित व्यक्ति से कुछ समय वार्तालाप करके जितना व्यावहारिक चीजों का ज्ञान मिलता है उतना व्यावहारिक किताब से नहीं    | एक अच्छा दोस्त व़ो ही है जो आपकी व्यस्तता और ईमानदारी  पर शंका न करें  |