Skip to main content

Posts

Showing posts from July 24, 2024

Difficult: बहुत मुश्किल है वहां अपनी जगह बनाना

बहुत मुश्किल है वहां अपनी जगह बनाना जहां केवल पुरूषों का राज हो जहां सब के दिमाग में एक बेबस लाचार दिखती महिला हो जहां वो उनकी सबकुछ सुन ले  पर जवाब वो चाहकर भी न दे बहुत मुश्किल है गलत होने पर भी चुप रहना कुछ न बोलना शांत रह सबकुछ सुन लेना शायद इन सबका नाम ही जॉब है जहां इंसान हर दिन घुटकर भी  चुप रहता है।  पैसा चाहे जितना कमाये पर वो जवाब नहीं देता है जहां उनकी गलत बातों को सुनकर भी   वो चुप रहता है।