Skip to main content

Posts

Showing posts from November 10, 2023

जब बात अंधकार के बीच प्रकाश की हो

आज के समय में जब इंसान आगे बढ़ने के बारे में सोचता है ∣ तब उसे लगता है कि सबकुछ आसान हो जाएगा। बिना कष्ट झेले ही वो जिंदगी में आगे बढ़ जाएगा। ऐसा सोचते वक्त वो ये भूल जाता है कि जिंदगी में कोई भी चीज यू ही नहीं मिलती है। हर चीज की कीमत अदा करनी पड़ती है ∣ बिना दर्द झेले कोई भी चीज नहीं मिलती है ∣ अब बात दीपक की ही ले लो जो अपने सृजन में कितने कष्ट झेलता है ∣   इसके बाद जब वो भट्टी में पकता है ∣ तब जाकर वो एक मजबूत दीपक का आकार ले पाता है ∣  फिर हम इंसान कैसे सोच लेते हैं कि हमें सबकुछ बिना मेहनत के ही मिल जाएगा।